ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

बिग बॉस 19: शेखचिल्ली Tanya Mittal का 7-स्टार घर? इंस्टाग्राम वीडियो से उठे सवाल

On: October 4, 2025 7:29 PM
Follow Us:
बिग बॉस 19: शेखचिल्ली Tanya Mittal का 7-स्टार घर? इंस्टाग्राम वीडियो से उठे सवाल
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Tanya Mittal house video: फेंकने में कोई माहिर है तो वो है तान्या मित्तल। बिग बॉस 19 में जब से तान्या आई हैं तब से उन्होंने अपनी छवि शेखचिल्ली की तरह बना ली है। शेखचिल्ली की तरह बातें करने वाली तान्या मित्तल कितना सच बोलती हैं आओर कितना झूठ ये तो उनको ही पता होगा, लेकिन इस बीच दर्शकों को उनकी हवा हवाई बातें खूब पसंद या रही हैं। तान्या झूठ को सच बताती हैं या कहानी कुछ और है इसकी जानकारी तो उनको ही होगी।

तान्या मित्तल इन दिनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के दावों को लेकर सुर्खियों में हैं। उद्यमी और आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर तान्या ने शो में अपने 7-स्टार घर और 150 बॉडीगार्ड्स की बातें कर हर किसी का ध्यान खींचा है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स उनके इन दावों की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं और जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं।

तान्या के घर को लेकर नेटिज़न्स की खोजबीन

तान्या ने बिग बॉस के घर में दावा किया कि उनके घर में लिफ्ट है और ये किसी 5-स्टार या 7-स्टार होटल से भी ज्यादा शानदार है। उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तान्या के इंस्टाग्राम वीडियो खंगालने शुरू कर दिए। एक वीडियो में तान्या को गाना ‘सिलसिला ये चाहत का’ पर एक्टिंग करते देखा गया, लेकिन ये साफ नहीं है कि ये उनका घर था या नहीं। नेटिज़न्स ने उनके घर को ‘लग्जरी’ बताने वाले दावों को बेबुनियाद करार दिया।

 

View this post on Instagram

 

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

A post shared by @boss (@boss_today_update)

Tanya Mittal: इंस्टाग्राम पर ट्रोलिंग का दौर

एक यूजर ने तान्या के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो री-शेयर किया, जिसमें लिखा था, “ये है इनका 7-स्टार से भी लग्जरी घर, स्वर्ग से सुंदर।” लेकिन नेटिज़न्स ने इस पर मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि ये घर वैसा शानदार नहीं दिखता, जैसा तान्या दावा करती हैं।

एक अन्य वीडियो में तान्या सीढ़ियों से उतरते हुए केक डिलीवरी लेती दिखीं, जिसके बाद यूजर्स ने कमेंट किया, “तान्या मित्तल के घर में तो लिफ्ट भी नहीं है।” हालांकि, ये सिर्फ इंस्टाग्राम यूजर्स के दावे हैं, और तान्या या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Upasna Deepak Rajput (@upasna8483)

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update
सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

कौन हैं तान्या मित्तल?

बता दें कि तान्या मित्तल का जन्म 27 सितंबर 2000 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने ग्वालियर के विद्या पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन पूरा किया। बिग बॉस 19 में उनकी एंट्री ने शो में नया रंग जोड़ा है, लेकिन उनके दावों ने उन्हें ट्रोलिंग का निशाना भी बनाया है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment