ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 TRP: सलमान के बिग बॉस 19 की टीआरपी डाउन! फैंस ने बताए ये कारण!

On: अक्टूबर 3, 2025 8:11 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 TRP: सलमान के बिग बॉस 19 की टीआरपी डाउन! फैंस ने बताए ये कारण!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 TRP Drops Due To These Reasons: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हमेशा से दर्शकों का फेवरेट रहा है, लेकिन इस बार शो की टीआरपी लगातार नीचे जा रही है। फैंस ने इसके पीछे की वजहें ढूंढनी शुरू कर दी हैं। पक्षपात से लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स को बेवजह ज्यादा स्क्रीन टाइम देने तक, कई कारण शो को बोरिंग बना रहे हैं। आइए जानते हैं कि ‘बिग बॉस 19’ की टीआरपी गिरने के सात बड़े कारण क्या हैं।

Bigg Boss 19 TRP: मेकर्स पर पक्षपात का आरोप

शो के शुरुआती हफ्ते धमाकेदार थे, लेकिन अब दर्शकों का कहना है कि मेकर्स कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ पक्षपात कर रहे हैं। यह पक्षपात शो को गलत दिशा में ले जा रहा है, जिससे फैंस नाराज हो रहे हैं।

अमाल मलिक और तान्या मित्तल को ज्यादा स्क्रीन टाइम

अमाल मलिक और तान्या मित्तल की दोस्ती दर्शकों को पसंद नहीं आ रही। फैंस का कहना है कि मेकर्स उन्हें जबरदस्ती हाइलाइट कर रहे हैं। दोनों को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने से शो का मजा किरकिरा हो रहा है।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

बसीर, गौरव और अभिषेक को नजरअंदाज करना

दर्शकों का कहना है कि लाइव फीड में गौरव खन्ना कई बार मुद्दों को बेबाकी से रखते और झगड़े सुलझाते दिखते हैं, लेकिन एपिसोड्स में उन्हें जगह नहीं मिलती। बसीर अली और अभिषेक बजाज को भी मेकर्स कम दिखा रहे हैं, जिससे फैंस निराश हैं।

आवेज दरबार का गलत एविक्शन

पिछले हफ्ते आवेज दरबार का एविक्शन दर्शकों को गलत लगा। वोटिंग ट्रेंड में नीलम गिरी पीछे थीं, फिर भी मेकर्स ने आवेज को बाहर किया। इस फैसले से कई सितारे और फैंस नाखुश हैं।

अमाल मलिक का बीबी रेडियो बना बोरियत का कारण

शो में अमाल मलिक का बीबी रेडियो करीब 10 मिनट तक चलता है, जिसमें वह बातचीत और गाने गाते हैं। लेकिन दर्शकों को यह सेगमेंट बोरिंग लग रहा है। फैंस पूछ रहे हैं कि अमाल को इतना फेवर क्यों किया जा रहा है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

शहबाज बादेशा की हरकतें परेशान कर रहीं

शहबाज बादेशा ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। उनकी हरकतें अब दर्शकों को खटकने लगी हैं। मनु पंजाबी ने कहा कि शहबाज को बर्दाश्त करना मुश्किल है, वहीं काम्या पंजाबी ने भी उनकी आलोचना की।

बोरिंग वीकेंड का वार

‘वीकेंड का वार’ भी दर्शकों को पक्षपाती लग रहा है। फैंस का कहना है कि कुछ कंटेस्टेंट्स को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है, जबकि गलत करने वालों को सलमान खान कुछ नहीं कहते। पिछले दो हफ्तों से सलमान की शहबाज की तारीफ भी फैंस को पसंद नहीं आ रही।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment