ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: टेडी डीयर ने मचाया बवाल, मालती की गलती से राशन गायब

On: October 15, 2025 8:27 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19: टेडी डीयर ने मचाया बवाल, मालती की गलती से राशन गायब
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 Written Update 15 October: बिग बॉस 19 में टेडी डीयर टास्क से मालती ने खोया राशन! अमाल-फरहाना में बर्तन पर झगड़ा, तान्या-नीलम में तनाव। पढ़ें पूरा ड्रामा।

Highlights:

1. मालती की गलती से टेडी डीयर टास्क में गायब हुआ हफ्ते का राशन।
2. अमाल और फरहाना के बीच बर्तन धोने को लेकर फिर भड़की जंग।
3. तान्या और नीलम में तनाव, गौरव से भी हुई तीखी बहस।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 19 का हर एपिसोड दर्शकों के लिए ड्रामे का डोज लेकर आता है। इस बार के एपिसोड में तान्या और नीलम के बीच अनबन, अमाल और फरहाना की तीखी नोकझोंक और मालती की गलती से राशन गायब होने का हंगामा देखने को मिला। गौरव खन्ना से लेकर शहबाज तक, हर कोई इस ड्रामे का हिस्सा बना। आइए जानते हैं इस एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

राजामौली की 'वाराणसी' से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग
राजामौली की ‘वाराणसी’ से प्रियंका चोपड़ा की वापसी, अंटार्कटिका में महेश बाबू के साथ होगी शूटिंग

Bigg Boss 19: तान्या और नीलम में तनाव

एपिसोड की शुरुआत तान्या और नीलम के बीच तनाव से हुई। तान्या ने नीलम से बात करने की कोशिश की, लेकिन नीलम ने साफ मना कर दिया। उधर, गौरव खन्ना ने अमाल से नॉमिनेशन की वजह पूछी, लेकिन अमाल चुप रहे। दूसरी तरफ, अभिषेक को अमाल के हाथ लगाकर बात करने के अंदाज पर आपत्ति हुई। अभिषेक ने शहबाज से अमाल को समझाने को कहा, लेकिन जब शहबाज ने सॉरी बोला, तो अमाल ने उन्हें मना कर दिया।

नीलम का फ्लर्ट और अशनूर की नाराजगी

अमाल ने तान्या और नीलम से ग्रुप में फिर से खेलने की बात की, लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच, नीलम ने अमाल के साथ फ्लर्टिंग शुरू कर दी। उधर, अभिषेक ने अशनूर की नाइट ड्रेस को पूल में फेंक दिया, जिससे अशनूर नाराज हो गईं। अभिषेक का स्टीमर से हाथ जल गया। मालती ने अशनूर की गोद में सिर रखकर घरवालों के बर्ताव पर गॉसिप की, और नेहल ने उनकी इस गपशप पर तंज कसते हुए गाना गाया।

तान्या और गौरव में टकरार

तान्या और नीलम ने दोस्ती को लेकर बात की, लेकिन तान्या जल्द ही गौरव खन्ना से भिड़ गईं। रात में शहबाज ने सफेद साड़ी में चिकनी चमेली गाने पर डांस किया। देर रात तान्या और नीलम बेड पर बात करती नजर आईं। बिग बॉस ने तान्या को माइक ठीक करने की हिदायत दी। रात को अमाल और शहबाज ने मालती का बिस्तर खींचकर उनकी नींद खराब कर दी, जिसके बाद मालती ने दोनों के सोने का इंतजार किया।

टेडी डीयर टास्क में बवाल

बिग बॉस ने एक राशन टास्क दिया, जिसमें मालती टेडी बियर के साथ घूमती नजर आईं। लेकिन गलती से मालती ने टेडी को टेबल से टच कर दिया। नेहल ने इस पर चालान काटा, जिससे मालती भड़क गईं और उन्होंने टेडी बियर फेंक दिया। मालती और नेहल के बीच तीखी बहस हुई। घरवालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। नेहल ने कुनिका के अंग्रेजी बोलने पर तीसरा चालान काटा। इस बीच, अमाल और फरहाना के बीच बर्तन धोने को लेकर फिर से तगड़ा झगड़ा हुआ। बशीर और कुनिका ने अमाल को समझाया, लेकिन दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते रहे।

ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली
ट्रोलिंग के बाद फरहाना भट्ट का नया अंदाज, ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई होली

क्या टल गई यश की 'Toxic'? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित
क्या टल गई यश की ‘Toxic’? 19 मार्च के क्लैश और हॉलीवुड फिल्म ने बिगाड़ा गणित

51वें दिन का ड्रामा

51वें दिन की शुरुआत ड्रामा क्वीन गाने पर डांस के साथ हुई। नेहल ने अभिषेक को बाथरूम ड्यूटी करने को कहा, लेकिन बशीर ने अशनूर और नेहल के सामने अभिषेक पर कामचोरी का आरोप लगाया। अशनूर ने इस पर तीखा रिएक्शन दिया। बशीर ने चॉपिंग करने से मना कर दिया, जब तक कि अभिषेक टॉयलेट साफ न करें। यह ड्रामा लंबा चला। उधर, अभिषेक ने कुनिका को वर्कआउट करवाया। फरहाना ने गौरव से नेहल की दोस्ती पर सवाल किया, और गौरव ने उन्हें नई जंग की तैयारी करने की सलाह दी। नेहल ने अभिषेक से टॉयलेट का शीशा साफ करने को कहा, जिस पर फरहाना के कमेंट ने नेहल को भड़का दिया।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment