ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss Finale: टिकट टू फिनाले जीतकर गौरव खन्ना बने नए कैप्टन

On: नवम्बर 28, 2025 9:06 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss Finale: टिकट टू फिनाले जीतकर गौरव खन्ना बने नए कैप्टन
Join WhatsApp Group

Bigg Boss Finale: बिग बॉस 19 में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान जोरदार ड्रामा हुआ जहां तान्या, अशनूर और मालती के झगड़ों के बीच गौरव खन्ना ने बड़ी जीत हासिल की। इस बिग बॉस फिनाले मुकाबले में ट्वीस्ट जारी है।

Bigg Boss 19 में टिकट टू फिनाले की बड़ी जंग, गौरव खन्ना बने विजेता

टास्क की शुरुआत और नया संचालक
सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के एपिसोड की शुरुआत एसेंबली रूम से हुई जहां घरवालों को टिकट टू फिनाले टास्क का नया संचालक चुनना था। सबसे ज्यादा वोट शहबाज को मिले और वह नए संचालक बने।

जादुई टास्क में बढ़ा तनाव

गार्डन एरिया में वेल ऑफ डेस्टिनी खुलते ही टास्क शुरू हुआ। कंटेस्टेंट को लकड़ी का फट्टा कंधे पर रखकर दो कटोरों में भरे लाल और हरे पानी को संभालते हुए आगे बढ़ना था। अन्य घरवाले उनके कटोरों से पानी गिराने की कोशिश करते।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

पहली टक्कर में मालती चाहर ने फरहाना भट्ट को बाहर कर दिया, जिसके बाद फरहाना गुस्से में उन पर पानी फेंक बैठीं। अगले राउंड में तान्या मित्तल और फरहाना ने मिलकर प्रणित मोरे को आउट किया। आखिरी राउंड में तान्या ने अशनूर कौर को बाहर किया, जिसके बाद अशनूर ने गुस्से में तान्या पर लकड़ी का फट्टा दे मारा।

टास्क खत्म होते ही टिकट टू फिनाले की चाबी गौरव खन्ना को मिली और वे इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सुरक्षित होने के साथ नए कैप्टन भी बन गए।

घर में बढ़ते झगड़े और इमोशनल मोमेंट्स

बाथरूम एरिया में तान्या और अशनूर के बीच बहस छिड़ गई क्योंकि तान्या चाहती थीं कि अशनूर अपनी हरकत के लिए माफी मांगे। दूसरी ओर मजाक में फरहाना और शहबाज टिकट टू फिनाले को लेकर इमोशनल भी होते नजर आए।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

तान्या ने मालती चाहर से नॉमिनेशन टास्क में की गई गलती पर माफी मांगी। वहीं किचन एरिया में अशनूर, मालती से इस बात पर नाराज थीं कि उन्होंने टास्क में उनका साथ नहीं दिया।

सोने से पहले तान्या मित्तल ने कैमरे के सामने रोते हुए अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि इस हफ्ते उन्हें बहुत मारा गया है। यह पूरा सीन फरहाना चुपचाप देखती रहीं।

गौरव से सवाल और घर का माहौल

आगे अशनूर कौर और प्रणित मोरे ने मिलकर गौरव खन्ना पर सवाल खड़े किए। उन्हें लगा कि गौरव सेफ प्ले करते हुए उन्हें विलेन दिखा रहे हैं। इस पर गौरव ने सफाई देते हुए कहा कि शो के आखिरी हफ्ते में वे किसी बेवजह की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

हालांकि अशनूर और प्रणित उनकी बात से सहमत नहीं हुए। रात में मालती चाहर ने घरवालों के लिए खीर बनाई जिस पर फरहाना ने मजाक में कहा कि यह उनकी हार की खुशी में बनी है।

एपिसोड के अंत में अशनूर गार्डन एरिया में रखे घोड़े के कान साफ करती नजर आईं और बोलीं कि तान्या की घटिया कहानियों ने इन्हें गंदा कर दिया है।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment