ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Filmfare Awards 2025: अनन्या का गरबा, अक्षय का डांस, SRK ने लूटी महफिल

On: अक्टूबर 12, 2025 6:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Filmfare Awards 2025: अनन्या का गरबा, अक्षय का डांस, SRK ने लूटी महफिल
Join WhatsApp Group

Filmfare Awards 2025 Ananya Pandey Performance: 70वें ह्युंडै फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की शानदार रात गुजरात में सितारों से सजी थी। शाहरुख खान और करण जौहर की मजेदार बातों ने अवॉर्ड नाइट की शुरुआत को धमाकेदार बनाया। इसके बाद बेस्ट परफॉर्मर्स को ‘ब्लैक लेडी‘ ट्रॉफी से नवाजा गया। अनन्या पांडे ने अपने रंगीले डांस से स्टेज पर आग लगा दी, तो अक्षय कुमार ने रोमांटिक अंदाज में सबको हंसाया। नितांशी गोयल और अभिषेक बच्चन के पल भी इस रात को खास बन गए।

Filmfare Awards 2025: अनन्या का गरबा डांस, सब हुए दीवाने

अनन्या पांडे ने अवॉर्ड नाइट की शुरुआत अपने शानदार डांस से की। उन्होंने ऐश्वर्या राय के गाने ‘मनमोहिनी’ पर जोरदार परफॉर्मेंस दी। व्हाइट लहंगे और रंग-बिरंगे ब्लाउज में अनन्या का गुजराती लुक हर किसी को भा गया। उनका गरबा स्टाइल डांस इतना एनर्जेटिक था कि दर्शक झूम उठे। अनन्या ने गुजरात की संस्कृति को अपने अंदाज में स्टेज पर उतारा और सबका दिल जीत लिया।

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

नितांशी का अवॉर्ड, शाहरुख का सपोर्ट

नितांशी गोयल को बेस्ट एक्ट्रेस डेब्यू का अवॉर्ड मिला। स्टेज पर चढ़ते वक्त नितांशी थोड़ा लड़खड़ा गईं, लेकिन शाहरुख खान ने उनका हाथ थामकर और उनकी ड्रेस संभालकर उन्हें सम्मान के साथ स्टेज तक लाए। नितांशी इस पल में काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने करण जौहर व अक्षय कुमार को गले लगाया। शाहरुख का ये जेस्चर फैंस के लिए दिल छूने वाला था।

अक्षय का फंकी डांस, अभिषेक-जया का खास पल

अक्षय कुमार ने ‘तुम दिल की धड़कन’ गाने पर ब्लैक लेडी ट्रॉफी के साथ रोमांटिक डांस किया। उनका फंकी अंदाज और मजेदार परफॉर्मेंस देख दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए। दूसरी तरफ, अभिषेक बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन के साथ स्टेज पर खूबसूरत डांस किया। मां-बेटे की इस जोड़ी ने एक खास मोमेंट क्रिएट किया, जिसे देख फैंस का दिल पिघल गया।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment