ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Janhvi Kapoor ने ‘Param Sundari’ की ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा!

On: अगस्त 27, 2025 12:07 अपराह्न
Follow Us:
Janhvi Kapoor ने 'Param Sundari' की 'चेन्नई एक्सप्रेस' से तुलना पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा!
Join WhatsApp Group

Janhvi Kapoor Param Sundari: बॉलीवुड के चहेते सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर रिलीज होते ही ‘परम सुंदरी’ की तुलना शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से होने लगी। इस तुलना पर अब जान्हवी कपूर ने खुलकर अपनी बात रखी है।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से तुलना पर क्या बोलीं जान्हवी?

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

मिर्ची प्लस के साथ खास बातचीत में जान्हवी ने ‘परम सुंदरी’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की तुलना पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “यह तुलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ मुझे बहुत पसंद है। यह एक शानदार रेफरेंस है और मैं इसे तारीफ की तरह लेना चाहूंगी। वह फिल्म 10 साल पहले आई थी, लेकिन दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से काफी अलग है।”

‘मेरा किरदार है अनोखा’

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

जान्हवी ने आगे बताया, ” ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ एक ब्लॉकबस्टर और आइकॉनिक फिल्म है। उसमें दीपिका ने तमिल लड़की का किरदार निभाया था, लेकिन मैं ‘परम सुंदरी’ में आधा तमिल और आधा मलयाली लड़की का रोल कर रही हूं। अगर ज्यादा सोचा जाए तो दो फिल्मों की तुलना स्वाभाविक है। मेरी इस फिल्म में केरल से हूं। यह कहानी पूरी तरह अलग है। ‘2 स्टेट्स’ जैसी फिल्में भी इस तरह की थीं, लेकिन वह ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के बाद आई थी। ऐसी फिल्में हर साल नहीं बनतीं।”

‘परम सुंदरी’ की कहानी और इसकी ताजगी ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। अब देखना यह है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment