ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का होस्ट के तौर पर 10वां सीजन, जुलाई से शुरू होगा शो

On: मई 22, 2026 1:29 अपराह्न
Follow Us:
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का होस्ट के तौर पर 10वां सीजन, जुलाई से शुरू होगा शो
Join WhatsApp Group

Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 15: टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय और रोंगटे खड़े कर देने वाला रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15‘ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। शो के होस्ट और मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी अपनी पूरी पलटन के साथ साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर पहुंच चुके हैं। रोहित शेट्टी ने वहां कदम रखते ही शो की शूटिंग का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर केपटाउन से एक बेहद खतरनाक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह हर बार की तरह आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिए एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

होस्ट के तौर पर पूरा किया सीजन का दशक

रोहित शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस धांसू एंट्री का वीडियो फैंस के साथ साझा किया। वीडियो के कैप्शन में रोहित शेट्टी ने लिखा कि बतौर होस्ट यह Khatron Ke Khiladi 15 का 10वां सीजन है, इसलिए यह सफर उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने सालों तक मुझे और मेरे शो को जो प्यार मिला है, उसके लिए शुक्रिया। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से वादा किया कि इस बार का सीजन पिछले सभी सीजन से ज्यादा खतरनाक और जबरदस्त होने वाला है।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

जुलाई से शुरू होगा खतरों का असली खेल

कलर्स टीवी का यह स्टंट बेस्ड शो (Khatron Ke Khiladi 15) जुलाई के महीने में शुरू होने जा रहा है। इस बार मेकर्स ने शो के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है, जिससे दर्शकों को दोगुना रोमांच मिलने वाला है। इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि स्क्रीन पर नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच महामुकाबला देखने को मिलेगा। टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इस बार केपटाउन की वादियों में रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट करते हुए अपनी हिम्मत का प्रदर्शन करेंगे।

नए चेहरों और पुराने धुरंधरों के बीच महामुकाबला

इस बार के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) सीजन में पहली बार हिस्सा ले रहे नए खिलाड़ियों की बात करें तो इनमें अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, सोशल मीडिया स्टार ओरी, स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा और बाल कलाकार रहीं रुहानिका धवन शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ शो को और ज्यादा टक्कर का बनाने के लिए पुराने सीजन के मजबूत खिलाड़ी भी वापसी कर रहे हैं। इनमें ‘खतरों के खिलाड़ी’ के पूर्व कंटेस्टेंट्स रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, जैस्मिन भसीन और विशाल आदित्य सिंह के नाम शामिल हैं, जो नए कंटेस्टेंट्स को कड़ी चुनौती देंगे।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

Govinda Viral Video: इवेंट में टूटा दिखा गोविंदा का दांत, ट्रोलर्स ने उड़ाई खिल्ली तो फैंस ने जीत लिया दिल

कौन है समर? ज़ी टीवी के शो ‘वसुधा’ में परिचय शर्मा बढ़ाएंगे देव-वसुधा की मुश्किलें, आएगा नया मोड़

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ग्लैमर वर्ल्ड की हर बड़ी अपडेट के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now