Mahlan Wala 59 Next Big Thing: हिप-हॉप म्यूजिक के दीवानों के लिए बड़ी खबर! 6 अगस्त को उभरते हिप-हॉप सेंसेशन महलान वाला 59 ने अपना पहला EP ‘Next Big Thing’ लॉन्च कर दिया है। टाइम्स म्यूजिक के जरिए रिलीज हुई इस EP ने आते ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचा दिया है।
EP में कुल चार गाने हैं, जिनमें सम्मोहित, MC Altaf और प्रियंका मेहर जैसे जाने-माने कलाकारों ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ म्यूजिक के लेवल पर दमदार है, बल्कि इसके पीछे छुपी कहानी और मेहनत भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
Mahlan Wala 59 Next Big Thing बना नया एंथम
EP का टाइटल ट्रैक ‘Next Big Thing’ इस पूरे म्यूजिक प्रोजेक्ट की जान है। यह गाना एक ऐसे लड़के की कहानी बयां करता है, जिसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत और संघर्ष से रास्ता बनाया है।
Spyboi के प्रोडक्शन में बना यह सॉन्ग न सिर्फ बीट्स के मामले में पावरफुल है, बल्कि इसके बोल भी लोगों को मोटिवेट करते हैं। महलान वाला 59 ने इस ट्रैक को दिल से गाया है और यही वजह है कि यह श्रोताओं के दिलों को छू रहा है।
EP को लेकर महलान वाला 59 ने क्या कहा?
महलान वाला 59 ने इस EP के बारे में अपनी भावनाएं शेयर करते हुए कहा,
“ये मेरी कहानी है – कहां से चला और कहां तक पहुंचना चाहता हूं। इस EP के हर गाने में सच्चाई और ताकत है। फीचर्स और बीट्स ने इसे और खास बना दिया। मैं अपने पहले प्रोजेक्ट पर गर्व महसूस कर रहा हूं।”
उनकी यह बात साफ बताती है कि ये प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है और वो इससे म्यूजिक इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाना चाहते हैं।
सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध
‘Next Big Thing’ अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स (Spotify, YouTube, JioSaavn, Apple Music आदि) पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
महलान वाला 59 ने अपनी एनर्जी और पैशन से यह साफ कर दिया है कि वे इंडस्ट्री के ‘Next Big Star’ बनने को पूरी तरह तैयार हैं।













