ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 में नजर आएंगी Malti Chahar? जानिए किस वजह से हैं चर्चा में

On: October 4, 2025 7:45 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19 में नजर आएंगी Malti Chahar? जानिए किस वजह से हैं चर्चा में
Join WhatsApp Group

Malti Chahar in Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस बार भी ग्लैमर का तड़का लगने वाला है। खबर है कि मशहूर क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर जल्द ही शो में अपना जलवा बिखेरेंगी। शो में मालती वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं। हर साल यह शो अलग-अलग क्षेत्रों के सितारों को एक मंच पर लाता है, और इस सीजन में भी कुछ नया होने वाला है। आइए, मालती के बिग बॉस में आने से पहले उनकी जिंदगी और करियर की कुछ खास बातें जान लेते हैं। साथ में ये भी जानते हैं कि मलती की इतनी चर्चा किसलिए हो रही है?

गजब की खूबसूरत हैं मालती चाहर

मालती चाहर की खूबसूरती के सब दीवाने हैं। हुस्न की बात करें तो बिग बॉस में उनका आना शो के लिए फायदेमंद साबित होगा। उनकी खूबसूरती पर अमीर मीनाई का एक शेर याद या रहा है-

इलाही क्या क़यामत है वो जब लेते हैं अंगड़ाई
मेरे ज़ख़्मों के सब टाँके अचानक टूट जाते हैं

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मालती चाहर की बिग बॉस 19 में एंट्री की खबरों ने फैंस में उत्साह भर दिया है। लोग उनकी जिंदगी और उनके काम के बारे में और जानना चाहते हैं। बिग बॉस के घर में कदम रखने से पहले, मालती के बारे में कुछ जरूरी बातें जानना जरूरी है।

Malti Chahar का क्रिकेट से गहरा नाता

मालती चाहर न सिर्फ एक अभिनेत्री हैं, बल्कि मॉडल, कंटेंट क्रिएटर और फिल्ममेकर भी हैं। वह भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं। उनका परिवार क्रिकेट से जुड़ा है, क्योंकि उनके चचेरे भाई राहुल चाहर भी भारतीय टीम के लिए खेलते हैं। 15 नवंबर 1990 को आगरा, उत्तर प्रदेश में जन्मी मालती एक खेल-प्रेमी परिवार में पली-बढ़ी हैं।

ब्यूटी पेजेंट्स में बनाई पहचान

मालती को पहली बार तब सुर्खियां मिलीं जब उन्होंने ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया। वह फेमिना मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट रहीं और फेमिना मिस इंडिया दिल्ली 2014 में मिस फोटोजेनिक का खिताब भी जीता। इस उपलब्धि ने उनके लिए मनोरंजन जगत के दरवाजे खोल दिए।

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

फिल्मों में दिखाया टैलेंट

मालती ने 2018 में अनिल शर्मा की बॉलीवुड फिल्म ‘जीनियस’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद 2022 में वह अरविंद पांडे की रोमांटिक ड्रामा ‘इश्क पश्मीना’ में नजर आईं। अभिनय के साथ-साथ मालती ने फिल्ममेकिंग में भी कदम रखा और कई शॉर्ट फिल्म्स डायरेक्ट और प्रोड्यूस की हैं।

सोशल मीडिया पर मालती का जलवा

मालती सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े पल इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जहां उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उनकी ऑनलाइन मौजूदगी ने उन्हें फैंस के बीच और लोकप्रिय बनाया है।

Bigg Boss 19 में एंट्री की पुष्टि बाकी

मालती ने अभी तक बिग बॉस 19 में अपनी एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर खबरें सच हुईं, तो वह शहनाज गिल के भाई शहबाज बादेशा के बाद दूसरी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगी। शो में पहले से ही अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल, नीलम गिरी, बसीर अली, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे सितारे मौजूद हैं।

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment