ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Rise and Fall: आदित्य नारायण और किकू शारदा में तगड़ा झगड़ा!

On: सितम्बर 25, 2025 11:46 पूर्वाह्न
Follow Us:
Rise and Fall: आदित्य नारायण और किकू शारदा में तगड़ा झगड़ा!
Join WhatsApp Group

Rise and Fall news: रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ का लेटेस्ट एपिसोड ड्रामे और हंगामे से भरपूर रहा। इस बार शो में “अल्टीमेट रूलर” ने अनाया बंगर को खतरनाक “अल्टीमेट फॉल” के लिए नॉमिनेट करके सबको चौंका दिया। इस फैसले का असर अभी हाउस में गूंज ही रहा था कि आदित्य नारायण और किकू शारदा के बीच तीखी बहस ने माहौल को और गर्म कर दिया।

आदित्य और किकू के बीच छिड़ा जोरदार झगड़ा

लेटेस्ट एपिसोड में आदित्य नारायण ने किकू शारदा से सीधे टकराव ले लिया। आदित्य ने गुस्से में कहा, “आप मुझे बार-बार पागल-वागल क्यों बोलते रहते हैं? हर बार रेड रूम में मुझे ही टारगेट करते हैं।” किकू ने इसे मजाक में टालने की कोशिश की, लेकिन आदित्य को उनका ये रवैया पसंद नहीं आया और उन्होंने साफ कह दिया कि उन्हें ये बात नागवार गुजरी है।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

बात यहीं नहीं रुकी। आदित्य ने किकू पर सीधा टकराव टालने का इल्ज़ाम लगाया, जबकि किकू ने कहा कि वो हमेशा अपनी बात खुलकर रखते हैं। गुस्से में आदित्य ने किकू को खुला चैलेंज दे डाला, “फिजिकल, मेंटल, इमोशनल, स्पिरिचुअल, कोई भी चैलेंज कर लो!”

किकू ने आदित्य के इस रवैये को घमंड भरा बताया, जिसका आदित्य ने तुरंत जवाब दिया, “मैं वही गेम खेल रहा हूँ जो पहले दिन से खेल रहा हूँ। आपकी तरह पलटा-पलटी नहीं कर रहा।” इस तीखी तकरार ने हाउस का माहौल और गरमा दिया।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

भावनाओं का उफान और हाउस में तनाव

इस झगड़े का असर दोनों पर साफ दिखा। किकू ने बाद में अरबाज़ पटेल और धनश्री वर्मा से दिल की बात शेयर की और कहा, “मुझे गेम से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुझे इस तरह के रवैये से परेशानी है।” वहीं, आदित्य ने नयनीदीप रक्षित से बात करते हुए किकू को हाउस का सबसे कमजोर खिलाड़ी करार दे दिया। इस झगड़े ने हाउस में नई दरारें पैदा कर दी हैं, और फैंस अब ये जानने को बेताब हैं कि क्या ये तनाव और बढ़ेगा।

Rise and Fall: राइज़ एंड फॉल का मौजूदा हाल

फिलहाल, राइज़ एंड फॉल हाउस दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बाली, आहाना कुमरा, अर्जुन बिजलानी, अनाया बंगर, आरुष भोला और आकृति नेगी “वर्कर्स” की भूमिका में हैं, जबकि धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, किकू शारदा, कुब्रा सैत, नयनीदीप रक्षित और अरबाज़ पटेल “रूलर्स” बने हुए हैं। राइज़ एंड फॉल हर दिन अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे स्ट्रीम होता है और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 10:30 बजे प्रसारित होता है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Entertainment News, Television News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment