ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 में फरहाना भट्ट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोली पर्सनालिटी बनी विलेन

On: नवम्बर 30, 2025 9:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 में फरहाना भट्ट पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, बोली पर्सनालिटी बनी विलेन
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को उनके एक्शन और रिएक्शन पर जमकर फटकार लगाई। वीकेंड का वार में फरहाना को विलेन बताया, जिससे बिग बॉस 19 का माहौल और गरम हो गया।

सलमान खान का गुस्सा बिग बॉस 19 में फूटा Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 अपना फिनाले करीब आते ही और भी रोमांचक होता जा रहा है। कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को मात देने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में आने वाले वीकेंड का वार की शूटिंग का प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान फरहाना भट्ट पर नाराज होते नजर आए।

वीडियो में सलमान खान ने फरहाना को उनकी पर्सनालिटी के चलते विलेन तक कहा। उन्होंने यह भी जोड़ दिया कि वे उन्हें आगे के लिए ऑल द बेस्ट कहना चाहेंगे। यह सुनते ही फरहाना का चेहरा उतर गया।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

एक्शन और रिएक्शन पर सलमान की कड़ी फटकार

प्रोमो में सलमान खान ने फरहाना भट्ट को तीखे शब्दों में समझाया कि उनके एक्शन और रिएक्शन पर उनका खुद का भी कंट्रोल नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि फरहाना खुद को मोटिवेशनल स्पीकर बताती हैं, जिस पर फरहाना ने हामी भरी। इसके बाद सलमान ने कहा कि उनकी स्पीच में बिग बॉस 19 का यह चैप्टर भी जुड़ जाएगा।

सलमान ने साफ कहा कि अगर फरहाना को विलेन जैसी पर्सनालिटी ही रखनी है, तो वे बिल्कुल सही दिशा में जा रही हैं। उनके मुताबिक, अगर यही फरहाना का असली व्यक्तित्व है, तो वे उन्हें अभी से ऑल द बेस्ट कहना चाहते हैं।

किचन में प्लेट तोड़ने और पोक करने पर फटकार

सलमान खान ने फरहाना को सिर्फ किचन में प्लेट तोड़ने पर नहीं, बल्कि मालती चाहर को बार-बार पोक करने पर भी जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि फरहाना किसी को इतना उकसा देती हैं कि सामने वाला खुद गलती कर बैठता है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

सप्ताह की शुरुआत में फरहाना भट्ट ने गुस्से में प्लेट तोड़ी थी और एक टास्क के दौरान उन्होंने मालती चाहर को घटिया औरत कहकर विवाद बढ़ा दिया था। इसी वजह से वीकेंड का वार में सलमान का गुस्सा उन पर साफ दिखाई दिया।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment