ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19: सलमान की डांट से बिग बॉस 19 में मृदुल रोए, नेहल की लगी क्लास!

On: October 4, 2025 11:24 AM
Follow Us:
Bigg Boss 19: सलमान की डांट से बिग बॉस 19 में मृदुल रोए, नेहल की लगी क्लास!
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 news: ‘बिग बॉस 19’ में सलमान खान ने घर में घुसते ही कंटेस्टेंट्स को ऐसा रियलिटी चेक दिया कि सबके होश उड़ गए। इस बार सलमान ने मृदुल तिवारी और नेहल को आड़े हाथों लिया, जिससे घर में सन्नाटा छा गया। बात हो रही है वीकेंड का वार प्रोमो की। ये सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें की सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर बार की तरह इस सीजन में भी सुर्खियों में है। कंटेस्टेंट्स कभी अपनी निजी जिंदगी के राज खोलते हैं, तो कभी आपस में तीखी बहस करते हैं। इस बीच, शो का ताजा प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान कंटेस्टेंट्स को उनकी गलतियां गिनाते दिख रहे हैं। सलमान की बातें इतनी दमदार थीं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Bigg Boss 19: मृदुल पर सलमान की फटकार

प्रोमो में सलमान ने घरवालों से कहा, “मेरा इंतजार कर रहे हो आप लोग? मैं क्या बोलूं, इससे क्या फर्क पड़ता है?” इसके बाद सलमान ने मृदुल तिवारी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “मृदुल, जब तुम ये शो छोड़कर जाओगे और इसे देखोगे, तो खुद पर शक होगा कि मैं इस शो में था भी या नहीं।”

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर
TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

लक्ष्मी निवास शो में बड़ा धमाका, वीर ने राधिका से चुपचाप रचाई शादी, लेकिन छिपाया बड़ा सच
लक्ष्मी निवास शो में बड़ा धमाका, वीर ने राधिका से चुपचाप रचाई शादी, लेकिन छिपाया बड़ा सच

यह सुनकर मृदुल की आंखें भर आईं। रोते हुए उन्होंने कहा, “मुझे बचपन से सिखाया गया है कि अच्छा बर्ताव करो, सबसे अच्छे रहो। मैंने आज तक किसी से झगड़ा नहीं किया।” सलमान ने जवाब दिया, “मैं ये नहीं कह रहा कि झगड़ा करो या बेवजह ड्रामा करो। बस घर में जो हो रहा है, उस पर अपनी राय रखो।”

नेहल की तान्या पर ‘ऑब्सेशन’ का खुलासा

सलमान ने नेहल को भी नहीं बख्शा। उन्होंने नेहल के तान्या मित्तल पर ‘ऑब्सेशन’ को सबके सामने उजागर किया। सलमान ने कहा, “नेहल, तुम बस एक ही इंसान की बातें करती हो और वो है तान्या। हमें समझ नहीं आ रहा कि इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें।” नेहल के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

Samuk: अक्षय कुमार की नई फिल्म 'सामुक' का एलान, एलियंस के खौफ से कांपेगा बॉक्स ऑफिस
Samuk: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘सामुक’ का एलान, एलियंस के खौफ से कांपेगा बॉक्स ऑफिस

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment