ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल फूट-फूटकर रोईं! ‘तेरी मेरी’ गाना सुनकर सिद्धार्थ की याद आई? वीडियो वायरल

On: नवम्बर 5, 2025 7:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल फूट-फूटकर रोईं! 'तेरी मेरी' गाना सुनकर सिद्धार्थ की याद आई? वीडियो वायरल
Join WhatsApp Group

Shehnaaz Gill: पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनकी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। शहनाज ने इस फिल्म से लाखों-करोड़ों दिल जीत लिए। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई इमोशनल हो गया। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया, जिसमें एक गाना सुनते ही शहनाज की आंखों से आंसुओं की बौछार हो गई।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में छलके Shehnaaz Gill के आंसू

सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के नए प्रोमो में दो कंटेस्टेंट्स सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ का मशहूर गाना ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’ गा रहे थे। अपनी फिल्म ‘इक कुड़ी’ का प्रमोशन करने पहुंची शहनाज गिल जैसे ही गाना सुनते ही भावुक हो गईं और रोने लगीं। उनके आंसू देख जज मलाइका अरोड़ा और नवजोत सिंह सिद्धू भी हैरान रह गए।

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब
View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

सेट का माहौल पलभर में हंसी-खुशी से इमोशनल हो गया। शहनाज आखिर इस गाने से इतनी क्यों जुड़ीं, ये तो पूरा एपिसोड देखकर ही पता चलेगा। लेकिन फैंस को लगता है कि ये गाना सुनकर उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला की याद जरूर आ गई होगी। सोशल मीडिया पर #SidNaaz फैंस शहनाज को ढेर सारी संवेदना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सालों बाद भी शहनाज सिद्धार्थ को भुला नहीं पाई।’

सिद्धार्थ शुक्ला की याद में टूट चुकी हैं शहनाज

इंटरनेट पर शहनाज का ये इमोशनल वीडियो आग की तरह फैल रहा है। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद शहनाज इतनी टूट गई थीं कि कई बार कैमरे के सामने ही रो पड़ती थीं। दोनों की पहली मुलाकात ‘बिग बॉस 13’ में हुई थी। शो के दौरान उनकी बॉन्डिंग इतनी गजब की थी कि फैंस उन्हें #SidNaaz कहने लगे। कहा जाता है कि ‘बिग बॉस 13’ के बाद भी दोनों रिलेशनशिप में थे, हालांकि दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment