ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने हटा लिया ब्रेस्ट इम्प्लांट! वायरल वीडियो में बताया दर्द की वजह

On: November 21, 2025 8:38 AM
Follow Us:
Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने हटा लिया ब्रेस्ट इम्प्लांट! वायरल वीडियो में बताया दर्द की वजह
Join WhatsApp Group

Sherlyn Chopra removed breast implants viral video: टीवी और बॉलीवुड में अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर हॉट फोटोज और वीडियोज से हेडलाइंस चुरा लेती हैं। जब भी वो पपराजी के कैमरे में कैद होती हैं, तो उनके रिवीलिंग कपड़े सबका ध्यान खींच लेते हैं। पिछले कुछ सालों से शर्लिन ने अपनी बोल्ड इमेज को इतना भुनाया है कि लोग ये भूल ही गए हैं कि वो कभी एक्ट्रेस भी थीं।

बोल्डनेस की वजह से फेमस शर्लिन ने कुछ समय पहले ब्रेस्ट इम्प्लांट भी कराया था, ताकि वो और ज्यादा आकर्षक लगें। इम्प्लांट के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती थीं। उनकी वायरल वीडियोज से तो एक दौर में राखी सावंत भी इंसिक्योर फील करने लगी थीं। जब भी ये दोनों एक साथ कैमरे के सामने आतीं, राखी शर्लिन का मजाक उड़ाने की कोशिश करतीं।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Sherlyn Chopra

अब जो बोल्ड इमेज के पीछे भाग रही थीं, वही शर्लिन चोपड़ा अब नैचुरल लाइफ जीने का फैसला लेकर सीधे रास्ते पर आ गई हैं। मजाक नहीं, ये बिल्कुल सच है। शर्लिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनाउंसमेंट किया है कि उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटा लिया है और आगे से नैचुरल तरीके से जिंदगी जीने वाली हैं।

शर्लिन ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने इम्प्लांट के नुकसान बताए हैं। वीडियो शेयर करते हुए शर्लिन ने लिखा, “मैं ये मानती हूं कि जिंदगी में फालतू का बोझ लेकर जीने का कोई मतलब नहीं है। ये मेरा अपना मानना है अगर कोई कुछ और सोचता है तो मैं उसके बारे में कुछ नहीं बोलना चाहूंगी। मैं अपने डॉक्टर्स का बहुत-बहुत शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने मुझे ब्रेस्ट इम्प्लांट से छुट्टी दिलाने में मदद की है और मेरी ब्रेस्ट सर्जरी की है।”

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात
वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

क्रॉनिक पेन की वजह से लिया फैसला

शर्लिन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें बैक, चेस्ट, नेक और शोल्डर में क्रॉनिक पेन हो रहा था। मेडिकल टेस्ट्स और डॉक्टर्स से कंसल्टेशन के बाद पता चला कि इसके पीछे उनके हेवी ब्रेस्ट इम्प्लांट्स ही जिम्मेदार थे। हर इम्प्लांट का वजन 825 ग्राम था। सर्जरी के बाद शर्लिन ने कहा, “अब मैं बटरफ्लाई जितनी हल्की महसूस कर रही हूं।” उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया के फेक ब्यूटी स्टैंडर्ड्स से प्रभावित न होने की सलाह भी दी।

कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे

शर्लिन चोपड़ा ने जब से ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल की बात कही, तो कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं कि अब उन्हें काम कैसे मिलेगा। शर्लिन ने ऐसे ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया और कहा कि काम उनकी काबिलियत पर मिलेगा। उन्होंने एक वीडियो में जवाब देते हुए लिखा, “मेरे शुभचिंतक मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे अब काम कैसे मिलेगा…कलाकार को उसकी क़ाबिलियत और हुनर के आधार पर काम मिलता है, ना की कप साइज़ के आधार पर।”

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी
अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

शर्लिन ऐसी अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने बोल्ड लुक के लिए ब्रेस्ट इम्प्लांट का सहारा लिया था। बॉलीवुड और इंडस्ट्री में कई हीरोइन्स ने ऐसा किया है। आजकल ब्यूटी को एन्हांस करने के लिए मेडिकल साइंस का यूज आम हो गया है। कुछ स्टार्स तो खुलकर मानती भी हैं कि उन्होंने सर्जरी कराई है। वैसे, शर्लिन के इस फैसले पर आपका क्या ख्याल है? कमेंट्स में जरूर बताएं।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

वसुधा सीरियल ट्विस्ट: अब घर-घर अचार बेचेगी वसुधा, एक्ट्रेस प्रिया ठाकुर ने आर्थिक आजादी पर कही बड़ी बात

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो 'लक्ष्मी निवास', महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

अमेरिका पहुंचा ज़ी टीवी का शो ‘लक्ष्मी निवास’, महिला सशक्तिकरण की बैठकों में दिखाई गई कहानी

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल 'तू ही रे दिल में' की कहानी आई सामने

बदल जाएगा टीवी का सबसे बड़ा प्राइम टाइम, ज़ी टीवी के नए जज़्बाती सीरियल ‘तू ही रे दिल में’ की कहानी आई सामने

सलमान खान के शो 'Bigg Boss 20' का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर | bigg-boss-20-contestants-list-new-format-salman-khan-show-update

सलमान खान के शो ‘Bigg Boss 20’ का मास्टरप्लान लीक, 8 नए चेहरों को टक्कर देंगे पुराने सीजन के ये धुरंधर

TRP रेटिंग में छाने वाले 'जगद्धात्री' सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

TRP रेटिंग में छाने वाले ‘जगद्धात्री’ सीरियल का नया रिकॉर्ड, अब 2000 एपिसोड पर है मेकर्स की नजर

Leave a Comment