ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonam Bajwa Bollywood: सोनम बाजवा का खुलासा बॉलीवुड में आने से पहले डर थीं इंटीमेट सीन से

On: अक्टूबर 14, 2025 8:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
Sonam Bajwa Bollywood: सोनम बाजवा का खुलासा बॉलीवुड में आने से पहले डर थीं इंटीमेट सीन से
Join WhatsApp Group

Sonam Bajwa Bollywood intimate scenes: पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज की सुपरहिट एक्ट्रेस सोनम बाजवा अब बॉलीवुड में भी धमाल मचा रही हैं। पिछले कुछ सालों से वह बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं और हाल ही में दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आईं, जहां दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया।

अब सोनम अपनी नई फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लेकर आ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनम को बड़ा डर सता रहा था? एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इस डर का जिक्र किया और बताया कि क्यों उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स ठुकरा दिए।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

इंटीमेट सीन से डरती थीं सोनम Sonam Bajwa Bollywood

सोनम बाजवा ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड में आने से पहले वह काफी डरी हुई थीं। उन्होंने कहा, “मुझे बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग और इंटीमेट सीन करने का डर था। मुझे लगता था कि पंजाब के लोग, जो मुझे पंजाबी फिल्मों और गानों में पसंद करते हैं, नाराज हो जाएंगे।

मैं अपने फैंस को निराश नहीं करना चाहती थी।” इस डर की वजह से सोनम ने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को मना कर दिया। खास तौर पर किसिंग सीन करने की हिचक ने उन्हें बॉलीवुड में देर से लाने में बड़ी भूमिका निभाई।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

मम्मी-पापा बने हिम्मत का सहारा

सोनम को डर था कि पंजाबी दर्शक उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में इंटीमेट सीन करते हुए पसंद नहीं करेंगे। लेकिन जब उन्होंने ये बात अपने मम्मी-पापा से शेयर की, तो उन्हें पूरा सपोर्ट मिला। उनके मम्मी-पापा ने कहा, “अगर ये तुम्हारे काम का हिस्सा है, तो इसमें कोई बुराई नहीं।

इसे प्रोफेशनल काम की तरह लो।” इस सलाह ने सोनम को हैरान कर दिया, लेकिन साथ ही हिम्मत भी दी। इसके बाद उन्हें लगा कि ये सब इतना मुश्किल भी नहीं है। अब सोनम पूरी कॉन्फिडेंस के साथ हर्षवर्धन राणे के साथ फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में नजर आएंगी, जो 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment