ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Bigg Boss 19 में प्यार की चिंगारी! बसीर अली को हुआ फरहाना भट्ट से इश्क?

On: सितम्बर 3, 2025 5:27 अपराह्न
Follow Us:
Bigg Boss 19 में प्यार की चिंगारी! बसीर अली को हुआ फरहाना भट्ट से इश्क?
Join WhatsApp Group

Bigg Boss 19 love angle, मुंबई : कलर्स टीवी का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर दिन नए ड्रामे और ट्विस्ट के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। चाहे नॉमिनेशन की जंग हो या खाने को लेकर तकरार, घर में कंटेस्टेंट्स के बीच हंगामा मचना आम बात हो गई है। बसीर अली और फरहाना भट्ट के बीच की तीखी नोक-झोंक तो हर किसी की जुबान पर थी, लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बसीर फरहाना के लिए कुछ ऐसा करते दिखे कि सब हैरान रह गए!

बसीर का बदला अंदाज

‘बिग बॉस 19’ के ताजा प्रोमो में बसीर अली फरहाना भट्ट के बेड पर गद्दा और बेडशीट बिछाते नजर आए। कुछ दिन पहले गुस्से में बसीर ने फरहाना का सामान तोड़ा था और उनके बेड का गद्दा भी बाहर फेंक दिया था। लेकिन अब उनका यह नरम और दिल जीतने वाला रूप देख फरहाना तो चौंक ही गईं, बाकी घरवाले भी हैरत में पड़ गए। कैमरे की ओर देखते हुए बसीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरा मूड अच्छा था आज, प्यार से बोलकर देखो, जान भी हाजिर कर देंगे।” वहीं, जीशान कादरी ने चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे लगता है इन दोनों की शादी होगी!”

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

घरवालों ने गाया प्यार का गाना

प्रोमो में आगे घरवाले बसीर और फरहाना के लिए “प्यार हुआ, इकरार हुआ है” गाना गाते दिखे। यह सुनकर दोनों शरमा गए, और माहौल में हंसी-मजाक छा गया। मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, “एक-दूसरे से झगड़ा करने को हमेशा तैयार रहने वाले फरहाना और बसीर के दिल में क्या अब प्यार की गिटार बजेगी?” यह देखना रोमांचक होगा कि क्या इन दोनों के बीच सचमुच लव एंगल उभरेगा या यह बस एक नया ड्रामा है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment