ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tanya Mittal controversy: बिग बॉस 19 में क्या सलमान खान लेंगे तान्या मित्तल की क्लास?

On: सितम्बर 29, 2025 2:38 अपराह्न
Follow Us:
Tanya Mittal controversy: बिग बॉस 19 में क्या सलमान खान लेंगे तान्या मित्तल की क्लास?
Join WhatsApp Group

Tanya Mittal controversy: बिग बॉस 19 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है, और पहले ही एपिसोड से कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में छा गई हैं। मध्य प्रदेश के टूरिज्म से जुड़ी और 2.5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली तान्या के बयान सुनकर न सिर्फ हाउस के कंटेस्टेंट्स हैरान हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैंस ने भी उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कोई उन्हें ‘पाखंडी’ बता रहा है, तो कोई ‘ओवर कॉन्फिडेंट’। आइए जानते हैं, तान्या के कौन से बयान बने चर्चा का विषय।

‘छोटे कपड़े नहीं, साड़ी मेरा स्टाइल’

तान्या ने किचन में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे से बातचीत में कहा कि बॉलीवुड में कुछ लड़कियां छोटे कपड़े पहनकर फेमस होने की कोशिश करती हैं, लेकिन वे ऐसी नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मैं तो साड़ी पहनकर यहां खड़ी हूं।” लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पुरानी रील्स शेयर कर दीं, जिनमें वे बैकलेस ब्लाउज और ग्लैमरस आउटफिट्स में नजर आ रही थीं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, “ऐसी बेचारी लड़कियों के लिए सब मुश्किल है, लेकिन अगर पाखंड का कोई नाम होता, तो वो तान्या मित्तल होता। सलमान सर वीकेंड का वार में इनसे जरूर बात करें।” एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, “#तान्यामित्तल कहती हैं कि वे संस्कारी, पूजा-पाठ वाली लड़की हैं, जो इंस्टाग्राम रील्स की तरह कभी एक्सपोज नहीं कर सकतीं।”

बॉडीगार्ड्स और कुंभ मेले का दावा

पहले एपिसोड में जब तान्या से पूछा गया कि क्या उन्हें डेथ थ्रेट्स मिलते हैं, जिसके चलते वे इतने बॉडीगार्ड्स रखती हैं, तो उनका जवाब सुनकर सब दंग रह गए। तान्या ने कहा कि वे बॉडीगार्ड्स इसलिए रखती हैं क्योंकि उन्हें यह अच्छा लगता है, और उनकी फैमिली में हमेशा से सिक्योरिटी रही है। बात यहीं नहीं रुकी। जब कंटेस्टेंट जीशान कादरी ने मजाक में कहा कि हमले के दौरान बॉडीगार्ड्स सबसे पहले भागते हैं, तो तान्या ने दावा किया, “मेरे बॉडीगार्ड्स ने कुंभ मेले में भगदड़ के दौरान 100 लोगों को बचाया था।” इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया। एक यूजर ने उनके लिए लिखा, “यह लड़की खूबसूरत तो है, लेकिन जब मुंह खोलती है, तो अच्छी नहीं लगती।”

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

Tanya Mittal controversy:’मुझे बॉस कहो’ का दम

तान्या का विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। 61 साल की सीनियर एक्ट्रेस कुनिका से उनकी बहस हो गई, जब तान्या ने कहा, “मुझे पसंद नहीं कि कोई मेरा नाम ले।” कुनिका ने पूछा कि फिर हाउस में लोग उन्हें क्या बुलाएं? इस पर तान्या ने जवाब दिया कि घर और ऑफिस में उन्हें ‘बॉस’ बुलाया जाता है, यहां तक कि उनका भाई भी उन्हें बॉस कहता है। यह सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स को बात थोड़ी अजीब लगी। तान्या ने आगे कहा, “महिलाओं को इज्जत आसानी से नहीं मिलती, उसे दबाव बनाकर लेनी पड़ती है। मुझे 50 साल की उम्र तक इज्जत का इंतजार नहीं करना।” उनके इस बयान ने हाउस में नया ड्रामा शुरू कर दिया।

फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां कुछ लोग तान्या को एंटरटेनिंग मान रहे हैं, वहीं ज्यादातर यूजर्स उन्हें ‘पाखंडी’ और ‘ओवर कॉन्फिडेंट’ बता रहे हैं। बिग बॉस 19 के पहले एपिसोड में ही तान्या ने अपने बयानों, एटिट्यूड और ड्रामे से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वीकेंड का वार में सलमान खान तान्या की क्लास लगाएंगे या उनका सपोर्ट करेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि तान्या का यह ड्रामा शो में कितने दिन चल पाता है।

‘घर से बाहर नहीं निकलती’ का दावा

तान्या के बयान उनकी प्रोफेशनल लाइफ और कंटेंट क्रिएटर इमेज से मेल नहीं खाते। उन्होंने दावा किया कि वे घर से बाहर नहीं निकलतीं, दोस्त नहीं बनातीं, और लोग उनसे मिलने उनके घर या ऑफिस आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फैक्ट्री और ऑफिस उनके घर के बगल में हैं। लेकिन उनकी इंस्टाग्राम रील्स कुछ और ही कहानी बयां करती हैं। तान्या को लग्जरी होटल्स में ठहरते और देश-विदेश घूमते देखा गया है। खास तौर पर उनकी ‘बकलावा’ रील खूब चर्चा में रही, जिसमें उन्होंने कहा था, “बकलावा खाने की क्रेविंग हुई, तो दुबई चलते हैं।” इन बयानों ने सोशल मीडिया पर उनके ‘नकली’ और ‘ओवर कॉन्फिडेंट’ होने की छवि को और मजबूत कर दिया।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment