ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tanya Mittal Tweet: कुनिका सदानंद से विवाद के बीच तान्या ने सुनाई ‘जलन’ की कहानी

On: फ़रवरी 11, 2026 11:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
Tanya Mittal Tweet: कुनिका सदानंद से विवाद के बीच तान्या ने सुनाई 'जलन' की कहानी
Join WhatsApp Group

Tanya Mittal Kunika Sadanand Controversy: टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। तान्या मित्तल के फैंस और दिग्गज अभिनेत्री कुनिका सदानंद के बीच सोशल मीडिया पर एक तरह की जंग शुरू हो गई है।

कुनिका सदानंद ने हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर न केवल तान्या मित्तल के फैंस को जमकर लताड़ लगाई थी, बल्कि स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर को भी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल के फैंस के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की सख्त चेतावनी भी दी थी। अब इन सबके बीच तान्या मित्तल का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए बताया कि कैसे लोग जलन में उल्टा-सीधा बोलने की कोशिश करते हैं।

तान्या की वायरल कहानी: ‘सब उससे जलते थे’

तान्या मित्तल का ये ट्वीट देखते ही देखते इंटरनेट पर सुर्खियों में आ गया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना एक कहानी के जरिए अपनी बात रखी। तान्या ने लिखा, “एक कहानी सुनाऊं। एक बार एक लड़की थी, उससे सब बहुत जलते थे। लड़कियां इसलिए जलती थीं, क्योंकि वो उस जैसी बन नहीं सकती थीं। और लड़के इसलिए, क्योंकि वो किसी के आगे झुककर चलना नहीं जानती थी। पर उस लड़की का दिल बिल्कुल साफ था।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

वो किसी का भी बुरा नहीं सोचती थी, न ही किसी को नीचा दिखाने का शौक रखती थी। फिर भी लोग उससे जलते थे, और जलने में लोग अक्सर उल्टा-सीधा बोलकर गिराने की कोशिश करते हैं।”

मां की सीख: ‘तुम उनसे आगे निकल चुकी हो’

तान्या मित्तल यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “ये सब बातें उसे बहुत चुभती थीं। एक दिन उसने अपनी मां से पूछा कि ‘मां मैंने तो कभी किसी का बुरा नहीं किया, फिर मेरी गलती क्या है?’ मां मुस्कुराई और धीरे से बोली, ‘बेटा जब लोग तुम्हारे पीछे बोलना शुरू कर दें तो समझ लेना कि तुम उनकी सोच से बहुत आगे निकल चुकी हो।’

Ranveer Singh Threat: रोहित शेट्टी के बाद अब ‘धुरंधर’ स्टार निशाने पर, व्हाट्सएप पर मांगी फिरौती

उस दिन उस लड़की ने समझा कि हर शोर दुश्मनी नहीं होता। कभी-कभी वो आपकी उड़ान का सबूत होता है।” तान्या मित्तल के इस ट्वीट पर जहां उनके फैंस उनकी सोच की खूब सराहना कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ ‘विक्टिम कार्ड’ खेला जा रहा है।

Lahore 1947 Release Date: 13 अगस्त 2026 को गदर मचाएंगे सनी देओल, आमिर खान ने किया ऐलान

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Entertainment News Hindi में पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी हर ताज़ा और एक्सक्लूसिव खबर। यहां बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज़, ओटीटी प्लेटफॉर्म, सेलेब्रिटी गॉसिप, फिल्म रिव्यू और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट स्टोरीज़ की सटीक व भरोसेमंद जानकारी मिलती है। ग्लैमर वर्ल्ड की हर बड़ी अपडेट के लिए Haryana News Post पर नज़र बनाए रखें।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment