ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Thamma Box Office: थामा ने तोड़ा 50 करोड़ का रिकॉर्ड! लेकिन गिरावट ने बढ़ाई टेंशन

On: अक्टूबर 24, 2025 9:15 पूर्वाह्न
Follow Us:
Thamma Box Office: थामा ने तोड़ा 50 करोड़ का रिकॉर्ड! लेकिन गिरावट ने बढ़ाई टेंशन
Join WhatsApp Group

Thamma Box Office: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद मैडॉक फिल्म्स ने एक और धमाकेदार फिल्म ला दी है। ‘थामा’ भी दर्शकों को हंसाने-डराने में कामयाब साबित हो रही है। इस वैम्पायर हॉरर-कॉमेडी में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले ही दिन 24 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। दमदार शुरुआत के बाद यह मूवी 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। हालांकि, तीसरे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आने से फैंस थोड़े चिंतित हैं।

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

तीसरे दिन कलेक्शन में आई हल्की गिरावट Thamma Box Office

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को ‘थामा’ ने 10.42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। तीन दिनों में फिल्म ने कुल 53.02 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म पहले ही काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36.08 करोड़ और वर्ल्डवाइड 49.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अब देखना रोचक होगा कि आने वाले दिनों में यह मूवी कितने और रिकॉर्ड तोड़ती है।

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द

फिल्म की कहानी और कास्ट का कमाल

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित इस मूवी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने लिखा है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की चौथी कड़ी है।

आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसी दिन हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी रिलीज हुई, जो ऑडियंस को पसंद आ रही है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment