ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Weekend ka vaar Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का बिग बॉस 19 में मजाक, सलमान-वरुण ने उड़ाई धज्जियां!

On: सितम्बर 28, 2025 12:44 अपराह्न
Follow Us:
Weekend ka vaar Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का बिग बॉस 19 में मजाक, सलमान-वरुण ने उड़ाई धज्जियां!
Join WhatsApp Group

Weekend ka vaar Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का रविवार का वीकेंड का वार एपिसोड मस्ती और हंसी से भरपूर होने वाला है। नए प्रोमो वीडियो ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है, जिसमें सलमान खान और फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्टारकास्ट तान्या मित्तल की जमकर खिंचाई करती दिख रही है। शो में हर हफ्ते होने वाले ड्रामे, झगड़ों और तनाव के बाद वीकेंड का वार फैंस का फेवरेट है, जहां सलमान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं और मेहमानों की एंट्री माहौल को मजेदार बनाती है।

Weekend ka vaar Bigg Boss 19: प्रोमो में सितारों का जलवा

रविवार के एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (2 अक्टूबर रिलीज) की स्टारकास्ट वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल नजर आए। प्रोमो में वरुण धवन प्रणित मोरे की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, “सर, इसने मुझ पर भी जोक मारा।” प्रणित हंसते हुए जवाब देते हैं, “मैं बॉलीवुड के सारे जोक्स भूल चुका हूं।” इसके बाद मनीष पॉल तान्या मित्तल को चिढ़ाते हैं, “जब तुम्हें मूवी देखनी होती है, तो क्या पूरा थिएटर बुक कराती हो?” रोहित सराफ तुरंत बोल पड़ते हैं, “तान्या ने तो थिएटर ही खरीद लिया होगा!” सलमान भी पीछे नहीं रहते और कहते हैं, “हिंदुस्तान के सारे थिएटर खरीद लो, लेकिन उनमें सिर्फ मेरी पिक्चर्स चलेंगी।” यह सुनकर घरवाले ठहाके मारकर हंस पड़ते हैं।

 

View this post on Instagram

 

क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब | shagun-sharma-clarifies-stand-on-bigg-boss-20-wildcard-entry
क्या बिग बॉस 20 में होगी शगुन शर्मा की वाइल्डकार्ड एंट्री? अभिनेत्री ने दिया दो टूक जवाब

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

तान्या पर मृदुल और अमाल की शायरी

प्रोमो में तान्या मित्तल की खिंचाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका। वरुण धवन ने घरवालों से एक-दूसरे पर शायरी ठोकने को कहा। मृदुल तिवारी ने तान्या का मजाक उड़ाते हुए शायरी सुनाई, “मैं तो हारी हूं, बेचारी हूं, सबसे बड़ी दुखयारी हूं, इधर रोऊंगी उधर रोऊंगी और रात में चुगली करके मस्त रोऊंगी।” मनीष ने तंज कसते हुए कहा, “ऐसी शायरी सुनकर तो मैं खुद को मार लेता।” अमाल मलिक ने भी शायरी सुनाई, “बातें करते ये सब मेरे अग्रेशन की, मगर करते खुद पीछे से वार है, इतना सोचने की जरूरत नहीं जनाब, नाम इनका नेहल, प्रणित और आवेज दरबार हैं।” आखिर में मनीष ने नेहल पर शायरी ठोकी, “मैं आपके लिए जी सकता हूं, आपके लिए मर सकता हूं, आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं, और अगर आप न मानीं तो ये फॉर्मूला किसी और पर अप्लाई कर सकता हूं।”

 

पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द | bigg-boss-fame-archana-gautam-mumbai-cafe-robbed-cctv-footage-fir
पाई-पाई जोड़कर खोला था कैफे, चोर ले गया कैश काउंटर, छलका अर्चना गौतम का दर्द
View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

फैंस की दीवानगी और प्रोमो की चर्चा

प्रोमो वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि तान्या की खिंचाई ने इस एपिसोड को सबसे मजेदार बना दिया है। सोशल मीडिया पर तान्या को ‘शो का मसाला’ बताया जा रहा है। सलमान और सितारों की मस्ती ने दर्शकों को इस रविवार के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करवा दिया है।

ज़ी टीवी शो 'जाने अनजाने हम मिले' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
ज़ी टीवी शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ में आएगा बड़ा ट्विस्ट, बच्चे को खो देगी रीत, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Entertainment News, Television News, Bollywood News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Haryana News Post पर आएं। सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment