1. Home
  2. Gadget

Nokia का नया फोन: पुराने जमाने का लुक, आधुनिक सुविधाएं, और आपके बचपन के पसंदीदा गेम!

Nokia का नया फोन: पुराने जमाने का लुक, आधुनिक सुविधाएं, और आपके बचपन के पसंदीदा गेम!
Nokia 3210 (2024) क्लासिक टी9 कीबोर्ड और स्नेक गेम के साथ आता था। लेकिन अब इसमें 4जी कनेक्टिविटी, क्यूवीजीए रेजोल्यूशन के साथ 2.4 इंच टीएफटी एलसीडी और एलईडी फ्लैश के साथ 2 एमपी का रियर कैमरा है।

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने 25 साल बाद फिर नोकिया 3210 की वापसी की घोषणा कर दी है। Nokia 3210 (2024) को नई जनरेशन के यूजर को आकर्षित करने के लिए कई मॉडर्न फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

फोन को बिलकुल नए तीन कलर- ग्रंज ब्लैक, Y2K गोल्ड और स्कूबा ब्लू में लॉन्च किया गया है। ये नए कलर आपका दिल जीत लेंगे।

Nokia 3210 (2024) की कीमत

नोकिया 3210 (2024) के ग्लोबली लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन को अफ्रीका, भारत, मिड ईस्ट में पेश किया जाएगा। अलग बाज़ारों में फोन की कीमतें अलग-अलग होंगी।

फोन को अभी यूरोप में €89 (लगभग 7,900 रुपये) की कीमत के साथ पेश किया गया है।

Nokia 3210 (2024) में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Nokia 3210 (2024) क्लासिक टी9 कीबोर्ड और स्नेक गेम के साथ आता था। लेकिन अब इसमें 4जी कनेक्टिविटी, क्यूवीजीए रेजोल्यूशन के साथ 2.4 इंच टीएफटी एलसीडी और एलईडी फ्लैश के साथ 2 एमपी का रियर कैमरा है।

फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और यह Unisoc T107 चिपसेट, 64MB रैम और 128MB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी के माध्यम से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन मौसम अपडेट और न्यूज़ भी दिखा सकता है।

मॉडर्न अपग्रेड के बावजूद नोकिया 3210 (2024) एक फीचर फोन है। हैंडसेट में ब्लूटूथ 5.0, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक एफएम रेडियो और 1,450 एमएएच बैटरी शामिल है। फोन यूएसबी-सी के जरिये चार्ज होता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।