1. Home
  2. Gadget

रेडमी 35 हजार से कम में लाया 75 इंच का 4K Smart TV, मिलेगा 20W का साउंड

रेडमी 35 हजार से कम में लाया 75 इंच का 4K Smart TV, मिलेगा 20W का साउंड
Redmi TV A75 2024, एक प्रीमियम बेजललेस डिजाइन के साथ आता है और इसमें मेटल बॉडी और 75-इंच डिस्प्ले है। 

Redmi tv a75 2024 price : घर में थिएटर का मजा लेने है, तो रेडमी का नया टीवी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Redmi ने अपना 75 इंच 4K स्क्रीन साइज वाला नया टीवी Redmi TV A75 2024 लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने कई साइज में नए टीवी लॉन्च किए थे, जिसमें - Redmi TV A32, A43, और A65 शामिल थे।

अगस्त में कंपनी A50 2024 भी लेकर आई थी। और अब, शाओमी के सब-ब्रांड ने एक बड़े टीवी को लॉन्च किया है, जिसे Redmi TV A75 2024 नाम दिया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, टीवी 75 इंच स्क्रीन साइज में आता है।

यह 4K रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट प्रदान करता है और सबसे अच्छी बात यह किफायती कीमत के साथ आता है। चलिए डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ।

Redmi TV A75 2024 की खासियत

Redmi TV A75 2024, एक प्रीमियम बेजललेस डिजाइन के साथ आता है और इसमें मेटल बॉडी और 75-इंच डिस्प्ले है। इसका पैनल 4K रिजॉल्यूशन प्रदान करता है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसकी कलर एक्युरेसी डेल्टा E 2 से कम है। यह 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करता है।

Flipkart sale : लूट लो ऑफर! 10 से 20 हजार रुपये के बीच वाले स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट दे रहा भारी डिस्काउंट

जल्द लांच होगा Samsung का ये धांसू स्मार्टफोन, 200MP कैमरे के साथ मिलेगा 100x जूम

20W का साउंज और 2GB रैम भी

A75 2024 मॉडल में कुल 20W का स्पीकर आउटपुट है, जिसमें प्रति स्पीकर 10W का है। यह साफ और तेज साउंड प्रदान करने के लिए पर्याप्त है। बास बढ़ाने के लिए दो एयर डक्ट भी हैं। टीवी क्वाड-कोर A35 चिप से लैस है, जिसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ जोड़ा गया है। 

इसके अलावा, डिवाइस 5G हर्ट्ज और 2.4G हर्ट्ज पर डुअल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करता है।

MRP से बेहद सस्ते दाम में मिल रहे Galaxy A सीरीज के धांसू स्मार्टफोन, आकर्षक बैंक ऑफर और कैशबैक भी

दमदार कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ धूम मचाने आ रहा OnePlus Open, दो डिस्प्ले के साथ मिलेगी 16GB तक रैम

टीवी की कीमत और उपलब्धता

Redmi TV A75 2024 को अभी केवल चीन में लॉन्च किया गया है और फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि इसे ग्लोबल बाजारों में कब लॉन्च किया जाएगा।

इसकी कीमत 3099 Yuan है जो लगभग $412 (यानी करीब 35 हजार रुपये) है। टीवी ऑफिशियल Xiaomi वेबसाइट और Jingdong के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Realme के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर Flipkart दे रहा 46% तक की छूट, अधाधुंध हो रही बिक्री

सैमसंग लवर्स का इंतजार खत्म, इस दिन लांच होगा Samsung Galaxy A05, बजट में है कीमत


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।