1. Home
  2. Gadget

Top 3 Smart Rings: भारत में उपलब्ध हैं ये 3 बेस्ट स्मार्ट रिंग, कीमत और फीचर्स की देखें डिटेल्स

top 3 smart rings price features in india
Smart ring price features in India : आज हम आपको बेस्ट 3 स्मार्ट रिंग के फीचर्स और कीमत के बारे में बात रहें हैं। ये काफी काम की हैं। 

Haryana News Post, (मुंबई) Smart Ring in India: इस टेक्नोलॉजी के दौर में स्मार्ट गैजेट्स हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका हैं। पिछले कुछ सालों में स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेस को लोगों ने खूब पसंद किया है।

अभी तक लोगों ने स्मार्ट बैड, स्मार्ट वॉच, फिटनेस ट्रैकर जैसे गैजेट्स की खूब खरीदारी की है लेकिन अब मार्केट में एक नया गैजेट आ चुका है। हम बात कर रहे हैं स्मार्ट रिंग का, जिसमें आपको दमदार फीचर्स मिलते हैं। अगर आप भी एक स्मार्ट रिंग लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

7 Smart Ring

एक और नए ब्रैंड (7) ने हाल ही में एक स्मार्ट रिंग को लॉन्च किया है। इस रिंग को कंपनी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 में पेश किया था। जिसे NPCI की साझेदारी के साथ बनाया गया है। ये एक प्रीमियम स्मार्ट रिंग है जो स्क्रैच रेसिस्टेंट फीचर के साथ आती है। कंपनी ने इसे 7000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।

Boat Smart Ring

स्मार्ट वॉच की दिग्गज कंपनी BoAt ने भारत में अपनी स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है। जिसे पिछले साल 26 अगस्त को बाजार में पेश किया था। यह स्मार्ट तीन तरह के फिंगर साइज 7, 9 और 11 में मिलती है, जो कई तरह के शानदार फीचर्स में उपलब्ध हैं।

कंपनी ने इसमें टच कंट्रोल भी दिया है जिसकी कीमत करीब 8999 रुपये की मिलती हैं। इसे आप फ्लिपकार्ट, अमेजन या कंपनी की वेबसाइट पर खरीद सकती हैं।

Rogbid Smart Ring

Boat और Noise के बाद एक नए ब्रैंड Rogbid स्मार्ट नाम से अपनी एक स्मार्ट रिंग को लॉन्च किया है। इसे खरीदने के लिए आपको 8,330 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। ये आपको चार कलर वेरिएंट में मिलती हैं। आप इसे पानी के अंदर 50 मीटर तक यूज कर सकते हैं। इस रिंग में आप अपने फोन से फोटो को ट्रांसफर कर सकते हैं।

Rabbit R1 : रैबिट आर 1 पॉकेट साइज का AI असिस्टेंट, जो बदल देगा आपकी दुनिया


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।