ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

मुसीबत में ‘बिग बॉस’ विनर! 10 करोड़ की रंगदारी के बाद एल्विश यादव के घर पर पुलिस का पहरा

On: मई 14, 2026 12:55 अपराह्न
Follow Us:
मुसीबत में 'बिग बॉस' विनर! 10 करोड़ की रंगदारी के बाद एल्विश यादव के घर पर पुलिस का पहरा
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम, 14 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। मशहूर यू-ट्यूबर और रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ फेम एल्विश यादव की जान पर खतरा मंडराने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने उनके आवास को छावनी में तब्दील कर दिया है। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा संदेश मिला था, जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। इस धमकी के बाद पुलिस ने सेक्टर 56 स्थित उनके घर के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा दिया है।

सेक्टर 56 बना अभेद्य किला, संदिग्धों की सघन चेकिंग

धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एल्विश के घर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी है। घर के मुख्य द्वार पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस की एक विशेष टीम वहां से गुजरने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रही है। बिना किसी ठोस कारण के किसी भी व्यक्ति को परिसर के आसपास रुकने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

स्पेशल बाइक दस्ता और पीसीआर रखेगी पैनी नजर

गुरुग्राम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए स्पेशल बाइक राइडर दस्ता तैनात किया है। यह दस्ता दिन-रात इलाके में गश्त करेगा। साथ ही स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी गाड़ियों (PCR) के माध्यम से सेक्टर 56 और आसपास के इलाकों में निरंतर निगरानी रखें। तकनीकी टीम उन संदेशों के सोर्स की जांच कर रही है जिससे यह धमकी भेजी गई थी।

रणदीप मलिक ने दी थी गोली मारने की धमकी

एल्विश यादव को यह धमकी भरा संदेश 5 मई को मिला था। मैसेज भेजने वाले शख्स ने अपनी पहचान रणदीप मलिक के रूप में बताई और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर 2 दिन के भीतर 10 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो एल्विश को गोली मार दी जाएगी। एल्विश की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

HPSC PGT भर्ती 2026: 17 मई को होगी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा, आयोग ने जारी किए सख्त निर्देश

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now