ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर जींद में इस समय दिखेगा चांद, जानें चंद्रोदय का टाइम

On: अक्टूबर 5, 2025 12:13 अपराह्न
Follow Us:
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर जींद में इस समय दिखेगा चांद, जानें चंद्रोदय का टाइम
Join WhatsApp Group

Karwa Chauth 2025 Jind mein chand kab niklega timing: करवा चौथ का हर किसी को इंतजार है। जींद में चंद्रोदय का टाइम क्या रहेगा इसकी जानकारी हम यहां दे रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास है, जो अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आती है और रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।

सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस महीने में पड़ने वाले सभी त्योहारों को लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं, और करवा चौथ भी इनमें से एक है। यह त्योहार पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत करता है।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत करने से सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत न केवल पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है, बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां और समृद्धि भी आती है। इस व्रत में कुछ खास चीजों को पूजा में शामिल करना जरूरी है, वरना व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है।

Jind mein chand kab niklega timing: तारीख और शुभ मुहूर्त

हरियाणा के जींद में करवा चौथ 2025 का चंद्रोदय 10 अक्टूबर को रात 8:13 बजे के आसपास होगा। इस समय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी।

तारीख: 10 अक्टूबर 2025

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

चंद्रोदय का समय: रात 8:13 बजे

व्रत का पारण: चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद

यह जानकारी वैदिक पंचांग के आधार पर दी गई है। इस व्रत का उद्देश्य अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करना है।

पूजा के लिए जरूरी सामग्री

करवा चौथ की पूजा में कुछ खास चीजों का होना बहुत जरूरी है। इनके बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। यहाँ पूरी सामग्री लिस्ट दी गई है:
अक्षत, गंगाजल, दूध, शक्कर, शुद्ध घी, दही, मिठाई, शहद, धूप, पानी का लोटा, गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी, कपूर, गेहूं, हल्दी, लकड़ी की चौकी, दीपक, रुई, चलनी, आठ पूरियों की अठावरी, सिंदूर, मेहंदी, महावर, कंघा, बिंदी, चुनरी, चूड़ी और बिछुआ। इन सभी चीजों को पहले से तैयार कर लें ताकि पूजा में कोई कमी न रहे।

दाम्पत्य जीवन में लाएं खुशहाली

करवा चौथ के दिन माता पार्वती की पूजा को बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान माता पार्वती को सोलह शृंगार की चीजें अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते और मजबूत होते हैं, और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

इन मंत्रों का करें जप

करवा चौथ की पूजा को और प्रभावी बनाने के लिए इन मंत्रों का जप करें:

श्री गणेश मंत्र: ॐ गणेशाय नमः

शिव मंत्र: ॐ नमः शिवाय

पार्वती जी का मंत्र: ॐ शिवायै नमः

इन मंत्रों का जप पूजा के दौरान करने से आपकी मनोकामना पूरी होने की संभावना बढ़ती है।

हिसार में 26 करोड़ से बदलेगी रायपुर रोड की सूरत, अतिक्रमण हटाकर सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी | hisar-raipur-road-widening-mini-bypass-haryana-pwd-project
हिसार में 26 करोड़ से बदलेगी रायपुर रोड की सूरत, अतिक्रमण हटाकर सड़क होगी 10 मीटर चौड़ी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment