ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

अंबाला कैंट स्टेशन पर खुलने जा रहे KFC और Domino’s खाने वालों में उत्साह

On: नवम्बर 28, 2025 5:24 अपराह्न
Follow Us:
अंबाला कैंट स्टेशन पर खुलने जा रहे KFC और Domino’s खाने वालों में उत्साह
Join WhatsApp Group

अंबाला कैंट स्टेशन पर अब KFC, Domino’s और McDonald जैसे ब्रांडेड फास्ट फूड आउटलेट खुलने की तैयारी है. यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्लेटफार्म एक पर नया फूड ज़ोन बनाने जा रहा है.

कैंट रेलवे स्टेशन पर नामी कंपनियों के मिलेंगे पिज्जा व बर्गर

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को जल्द ही KFC, Domino’s, McDonald जैसी नामी कंपनियों का फूड मिलना शुरू हो सकता है. प्रीमियम ट्रेनों में बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने स्टेशन पर फास्ट फूड उपलब्ध कराने का फैसला लिया है ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही गर्म पिज्जा, बर्गर और अन्य स्नैक्स मिल सकें.

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

प्लेटफार्म एक पर तैयार होगा नया आउटलेट

यात्रियों को आसानी से ब्रांडेड फूड मिल सके, इसके लिए प्लेटफार्म एक पर जगह तय की जा रही है. यहां शताब्दी का बेस किचन मौजूद है, जिसमें पहले से बड़ी रसोई बनी हुई है. इसी स्थान को नए फूड आउटलेट के रूप में विकसित करने की योजना है ताकि एक तरफ खाना तैयार हो सके और दूसरी तरफ यात्री आराम से बैठकर खा सकें. स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पहले यह जगह देने की योजना थी, जिसे अब किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा.

मांग बढ़ी तो रेलवे ने बढ़ाया कदम

रेलवे हर फैसले के लिए यात्रियों की संख्या और मांग का आंकड़ा तैयार करता है. इसी आधार पर फास्ट फूड की जरूरत का आकलन किया गया. यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान पिज्जा, बर्गर और स्नैक्स की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसके बाद ब्रांडेड आउटलेट लाने का फैसला लिया गया.

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

12 प्रीमियम ट्रेनें सहित 175 ट्रेनों का आवागमन

अंबाला कैंट स्टेशन से लगभग 175 ट्रेनें गुजरती हैं जिनमें 12 प्रीमियम ट्रेनें, छह वंदे भारत और छह शताब्दी शामिल हैं. इसके अलावा यह स्टेशन कोलकाता, मुंबई, कटरा, उदयपुर सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए भी अहम केंद्र है.

20 स्टाल और एक भोजनालय

कैंट स्टेशन पर सात प्लेटफार्म हैं. प्लेटफार्म एक पर भोजनालय के साथ पांच स्टाल मौजूद हैं. प्लेटफार्म 2, 3, 4, 6 और 7 पर लगभग 15 स्टाल हैं. इसके अलावा छोले भूटरे की पांच रेहड़ियां और लगभग 10 के करीब कुलचे छोले बेचने वाले भी यहां मौजूद हैं.

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data
हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

रेलवे की प्रक्रिया जारी

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक एनके झा के अनुसार ब्रांडेड कंपनी के आउटलेट को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर मंडल रेल प्रबंधक को भेजा जाएगा ताकि यात्रियों को फास्ट फूड और स्नैक्स आसानी से मिल सकें. रेलवे का यह कदम बढ़ती बिक्री और राजस्व में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment