ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Lado Laxmi Yojana: 4 हजार महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में कराया पंजीकरण, शंकाओं का हो रहा समाधान

On: नवम्बर 6, 2025 5:27 अपराह्न
Follow Us:
Lado Laxmi Yojana: 4 हजार महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना में कराया पंजीकरण, शंकाओं का हो रहा समाधान
Join WhatsApp Group

अंबाला (Lado Laxmi Yojana Ambala)। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पिछले एक सप्ताह में चार हजार से अधिक महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि अभी भी 12 हजार के करीब महिलाओं का पंजीकरण किया जाना बाकी है जबकि अंबाला छावनी में 16 हजार महिलाओं के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। ऐसे में अब लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नगर परिषद की टीम को धरातल पर उतारने की तैयारी की जा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

Lado Laxmi Yojana: शंकाओं का समाधान कर रही टीम

नगर परिषद ने छह महिला कर्मचारियों की टीम का गठन किया है जोकि रोजाना सुबह से शाम तक फोन के माध्यम से महिलाओं से मंत्रणा कर रही हैं और उनकी शंकाओं का समाधान भी कर रही हैं। महिलाओं से जो भी जानकारी मिल रही है, उसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा रही है।

पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा | panipat-railway-station-amritsar-jaynagar-express-train-stoppage-schedule
पानीपत में 16 अक्टूबर से रुकेगी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस: 4 लाख लोगों को रेलवे का बड़ा तोहफा

इनमें लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण करने से बीपीएल का कार्ड तो नहीं कट जाएगा, परिवार पहचान पत्र में आय तो नहीं बढ़ जाएगी, स्कूलों में मिलने वाला बच्चों का लाभ तो नहीं बंद हो जाएगा, बुजुर्गाें को मिलने वाली वृद्धा पेंशन पर तो इसका असर नहीं पड़ेगा। इन समस्याओं का समाधान भी टीम बखूबी कर रही है और इससे उत्साहित होकर महिलाएं भी लगातार कार्यालय पहुंच रही हैं।

नोडल अधिकारी कर रहे निगरानी

नगर परिषद के कार्यकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण के लिए नोडल अधिकारी की तैनाती की गई है जोकि रोजाना फीडबैक ले रही हैं और चंडीगढ़ से होने वाली वीसी के दौरान भी यह आंकड़े बताए जाते हैं। इसके अलावा यह डाटा विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन भी अपडेट किया जा रहा है।

अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च | haryana-bpl-solar-rooftop-scheme-5000-rupees-pm-surya-ghar-yojna
अब सिर्फ 5000 रुपये में घर पर लगाएं सोलर पैनल, हरियाणा सरकार उठाएगी पूरा बाकी खर्च

बैंक पास बुक सहित आधार कार्ड में दिक्कत

नगर परिषद में आने वाली महिलाओं को दस्तावेजों में खामी के चलते दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अधिकांश महिलाओं के बैंक खाते नही हैं, इसलिए उन्हें पहले बैंक में खाता खुलवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं क्योंकि लाडो लक्ष्मी योजना का पैसा सीधा उनके खाते में आएगा और पंजीकरण के लिए बैंक के खाते का होना आवश्यक है। इसके लिए कुछ महिलाएं किराए के मकान में रह रही हैं जबकि मकान का बिजली या पानी का बिल होना अनिवार्य है। इसके अलावा कुछ महिलाओं के आधार कार्ड में नाम के अंदर खामी है, उसे भी दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित | haryana-imt-expansion-kharkhoda-kosli-bawal-sohna-land-acquisition
हरियाणा में 4 आईएमटी का विस्तार, कोसली में 5000 तो खरखौदा में 5800 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment