ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Politics: राहुल गांधी के दौरे से पलटेगा पासा, गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा देगी बड़ा संदेश

On: मई 6, 2026 7:15 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Politics: राहुल गांधी के दौरे से पलटेगा पासा, गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा देगी बड़ा संदेश
Join WhatsApp Group

गुरुग्राम, 06 मई (हरियाणा न्यूज पोस्ट)। हरियाणा की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल है। पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र सिंह के बेटे और पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह इन दिनों पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में ‘सद्भावना यात्रा’ निकाल रहे हैं। अब तक इस यात्रा से दूरी बना रहे हरियाणा कांग्रेस के बड़े क्षत्रपों के लिए 8 मई की तारीख एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। खबर है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी खुद इस यात्रा को अपना समर्थन देने गुरुग्राम पहुंच रहे हैं।

गुरुग्राम में होगा राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी गुरुग्राम के खांडसा रोड से लेकर सदर बाजार तक एक विशाल रोड शो का हिस्सा बनेंगे। उनके सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही गुरुग्राम पहुंचकर रूट मैप और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले लिया है। इस रोड शो के बाद एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जहाँ राहुल गांधी आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। राहुल की इस मौजूदगी ने बृजेन्द्र सिंह के राजनीतिक कद को पार्टी के भीतर रातों-रात बढ़ा दिया है।

एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम | charkhi-dadri-asian-games-gold-medalist-ritu-sheoran-felicitated
एशियन गेम्स विजेता रीतू श्योराण का दादरी में अभिनंदन, हरियाणा सरकार देगी 3 करोड़ का नकद इनाम

असहज हुए हुड्डा और दिग्गज कांग्रेसी नेता

बृजेन्द्र सिंह की इस यात्रा को लेकर अब तक हरियाणा कांग्रेस के भीतर मतभेद साफ नजर आ रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सार्वजनिक तौर पर इसे बृजेन्द्र सिंह की ‘निजी यात्रा’ करार दिया था। पार्टी के विधायक और जिला स्तर के बड़े नेता भी इस यात्रा से दूरी बनाए हुए थे। लेकिन अब राहुल गांधी के खुद मैदान में उतरने के फैसले ने इन नेताओं को उलझन में डाल दिया है। अब अनुशासन और एकजुटता दिखाने के लिए इन दिग्गजों को न चाहते हुए भी इस ‘निजी यात्रा’ का हिस्सा बनना होगा।

संगठन और निकाय चुनावों पर पड़ेगा बड़ा असर

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि राहुल गांधी का यह दौरा महज एक यात्रा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह हरियाणा कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को खत्म करने का एक कड़ा संदेश है। राहुल की एंट्री से पार्टी कार्यकर्ताओं में यह संदेश जाएगा कि हाईकमान किसी एक गुट के बजाय सक्रिय नेताओं के साथ खड़ा है। आने वाले शहरी निकाय चुनावों में भी इस एकजुटता का सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। राहुल गांधी की यह सक्रियता विपक्षी दलों के साथ-साथ पार्टी के भीतर के विरोधियों के लिए भी एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।

हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न | ankush-panghal-boxing-gold-asian-games-2026-hisar-bheria
हिसार के किसान के बेटे का कमाल: बॉक्सर अंकुश पंघाल ने जीता गोल्ड, भेरिया गांव में ऐतिहासिक जश्न

हिसार को रेलवे की बड़ी सौगात: 12 मई से स्थायी होगी काकीनाडा-हिसार एक्सप्रेस, देखें नया शेड्यूल

फरीदाबाद से दिल्ली का सफर होगा और आसान, नई EMU शटल ट्रेन को रेल मंत्रालय की हरी झंडी

सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल | sujeet-kalkal-wrestling-gold-asian-games-charkhi-dadri-imlota
सुजीत कलकल ने एशियन गेम्स रेसलिंग में जीता स्वर्ण, सीएम सैनी होंगे स्वागत में शामिल

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now