1. Home
  2. haryana

मेरठ के किसान मेले में पहुंचा पानीपत का भैंसा, जानिए क्या है खासियत?

मेरठ के किसान मेले में पहुंचा पानीपत का भैंसा, जानिए क्या है खासियत?
इन दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरदाबर बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला जोरोंशोरों से चल रहा है। इस मेले में हरियाणा के पानीपत से पहुंचा भैंसा सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Haryana News Post : Haryana News :   इन दिनों उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरदाबर बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला जोरोंशोरों से चल रहा है। इस मेले में हरियाणा के पानीपत से पहुंचा भैंसा सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

जिसकी कीमत दस करोड़ की बतायी जा रही है। वजन 1500 किलो और नाम गोलू है। लोग गोलू के साथ सेल्फी खींचकर उसे हमेशा यादों में रखना चाहते हैं। दस करोड़ का भैंसा। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये सच है। दस करोड़ का ये भैंसा आपको मेरठ में देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Read Also : 36th National Games: हाल की असफलताओं से उबर चुकी हूं, पहले से ज्यादा तैयार हूं : मनिका बत्रा

18 अक्टूबर से शुरू हुआ था किसान मेला?

मेले में दस करोड़ी भैंसे के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का तांता लगा है। गौरतलब है कि मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग 'कृषि कुंभ 2022' का शुभारम्भ विश्वविद्यालय परिसर में 18 अक्टूबर को हुआ।

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केके सिंह ने विभिन्न स्टालों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत व इसके हिसाब से फसलों का लाभकारी मूल्य न मिल पाना किसानों की प्रमुख समस्या है जिस पर गहन विचार-विमर्श की आवश्यकता है।

Read Also : National Games 2022: शिवानी को गोल्ड मेडल के लिए तैयार करने की खातिर साजन ने छोड़ दी कुश्ती

क्यों बना भैंसा आकर्षण का केंद्र?

भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह कहना है कि इस भैंसे की कीमत दस करोड़ तक लग चुकी है। भैंसे के खानपान व देखभाल में हर माह लाखों रुपये का खर्च आता है। ये भैंसा रोजाना 25 लीटर दूध, 15 किलो फल, 15 किलो दाना और दस किलो मटर खाता है। हरा चारा भी इसे दिया जाता है।

रोजाना शाम के समय इसे छह किलो मीटर सैर कराया जाता है। गोलू के शरीर की हर रोज तेल से मालिश की जाती है। बता दें इस भैंसे का स्पर्म बेचकर भैंसे के मालिक हर माह लाखों रुपए की कमाई करते हैं। भैंसे के स्पर्म की मांग हरियाणा के अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई अन्य राज्यों में है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।