1. Home
  2. haryana

Ambala News: क्या निर्मल‌ सिंह और चित्रा सरवारा के कांग्रेस में शामिल होने से एचडीएफ का भी होगा कांग्रेस में होगा औपचारिक विलय

Ambala News : क्या निर्मल‌ सिंह और चित्रा सरवारा के कांग्रेस में शामिल होने से एचडीएफ का भी होगा कांग्रेस में होगा औपचारिक विलय 
Nirmal Singh, Chitra Sarwara News: एचडीएफ का नाम वर्तमान में चुनाव आयोग द्वारा जारी रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची में  है शामिल। गत वर्ष निर्मल-चित्रा के आप में शामिल होने के बावजूद एच.डी.एफ. का नहीं हुआ था आप में विलय। 

Haryana News Post, (अंबाला) Nirmal Singh, Chitra Sarwara News : अंबाला शहर - हरियाणा प्रदेश के पूर्व मंत्री और चार बार अंबाला जिले के तत्कालीन नग्गल हलके से में विधायक रह चुके चौधरी निर्मल सिंह, जो  गत वर्ष अप्रैल, 2022  में उनके तत्कालीन हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट ( एच.डी.एफ.) से आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। 

जिन्होंने अब बीती‌ 28 दिसंबर‌ 2023 को आप से‌ त्यागपत्र दे दिया है और आगामी 5  जनवरी 2024  को कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर एक प्रकार से घर वापसी कर रहे हैं, क्या उनके और उनकी सुपुत्री चित्रा सरवारा के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर इन दोनों द्वारा  चार वर्ष पूर्व 10 नवंबर 2019 को बनाए गए

एच.डी.एफ. जिसे हालांकि उसके बनने के  एक वर्ष बाद नवंबर, 2020 में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा  गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के तौर पर रजिस्टर किया गया, उसका भी कांग्रेस में विधिवत विलय किया जाएगा, यह देखने लायक होगा.

हालांकि जब 7 अप्रैल, 2022 को निर्मल और चित्रा आप में शामिल हुए थे, तो ऐसी खबरें आई थी‌ कि इसके साथ साथ ही एच.डी.एफ. का भी आप में विलय कर दिया गया है.

बहरहाल, शहर निवासी पंजाब एवं‌ हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट ने बताया कि  इसी वर्ष  मई, 2023  में भारतीय चुनाव आयोग द्वारा देश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों और देश‌ में कुल‌ 2597 रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सम्बन्ध में  नोटिफिकेशन को भारत सरकार के गजट में प्रकाशित किया गया  जिसमें क्रमांक  909 पर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट (एच.डी.एफ.) का नाम शामिल है एवं जिसका  मुख्यालय 549 , मथुरा नगरी, अम्बाला शहर दर्शाया गया है. 

हेमंत का कहना कि चुनाव आयोग की नोटिफिकेशन से  स्पष्ट हो  जाता है‌ कि गत वर्ष अप्रैल, 2022 में  जब निर्मल- चित्रा आप में शामिल हुए थे, तो‌ तब एच.डी.एफ. का आप में  विलय नहीं किया गया था.

3  वर्ष  पूर्व  27 दिसम्बर 2020 को अंबाला नगर निगम के दूसरे आम चुनाव में   निर्मल और चित्रा  की पार्टी  एच.डी.एफ‌. से मेयर पद की प्रत्याशी अमीषा चावला को 16 हज़ार 421  वोट प्राप्त हुए थे और वह तीसरे स्थान पर रही थी.  हालांकि उस चुनाव में एच.डी.एफ. के 2 प्रत्याशी  जीतकर होकर अंबाला नगर निगम के सदस्य ( पार्षद) बने थे -वार्ड नंबर 4 से  विजय कुमार (पिछड़ी जाति आरक्षित सीट) और रूबी सौदा (अनुसूचित जाति महिला आरक्षित सीट) से.

बहरहाल, वर्तमान में एचडीएफ से जीते उक्त दोनों नगर निगम सदस्य भाजपा‌ में शामिल‌ हो  चुके हैं.  हेमंत ने बताया चूंकि  देश के संविधान की दसवीं अनुसूची, में जो  दल बदल विरोधी कानून हैं, वह केवल सांसदों और विधायकों पर ही  लागू होता है  एवं शहरी स्थानीय निकाय (म्युनिसिपल ) संस्थानों जैसे नगर निगमों/परिषदों/ पालिकाओं पर नहीं इसलिए  नगर निगम  सदस्य कभी भी एक दूसरे के दल/पार्टी में बे-रोक-टोक शामिल हो सकते हैं एवं इस प्रकार पाला बदलने से उनकी नगर निगम सदस्यता पर कोई असर नहीं पड़ता.

दिसम्बर, 2020 में अंबाला नगर निगम चुनावों से पहले  एच.डी.एफ. के  नाम  पर कोई भी चुनाव  नहीं लड़ा गया  था. अक्टूबर, 2019 में निर्मल सिंह ने अम्बाला शहर और उनकी चित्रा  सरवारा ने अम्बाला कैंट विधानसभा हलके से आज़ाद प्रत्याशी के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ा था और दोनों अपने-अपने हलके में 36 -36 % से ऊपर वोट लेकर  दूसरे नंबर पर रहे थे. दोनों को अपने अपने हलके में कप-प्लेट का ही चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया था परन्तु उन दोनों का दर्जा निर्दलयी उम्मीदवार का ही था.

Weather News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल दिल्ली में दो जनवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।