अंबाला लोकसभा सीट का क्या है इतिहास, कांग्रेस और बीजेपी और की बीच हमेशा रही कांटे की टक्कर

अंबाला। अंबाला में 1952 से 2019 तक हुए 17 लोकसभा चुनावों में से 9 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है, जबकि 5 में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। 2 बार जनता पार्टी और एक बार बहुजन समाजवादी पार्टी ने यहां से जीत हासिल की है। अंबाला लोकसभा सीट का राजनेतिक इतिहास कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है।
1952 के पहले लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस के उम्मीदवार टेक चंद ने जीत हासिल की। 1957 के चुनाव में, कांग्रेस के उम्मीदवार सुभाष जोशी ने चुनाव जीता। 1962 के चुनाव में, कांग्रेस के उम्मीदवार चुन्नी लाल ने चुनाव जीता। 1967 के चुनाव में भारतीय जनसंघ की और से सूरज भान ने चुनाव जीता।
1971 के चुनाव में, कांग्रेस के राम प्रकाश चौधरी ने चुनाव जीता। 1977 और 1980 के चुनाव में, जनता पार्टी के उम्मीदवार सूरज भान ने फिर से चुनाव जीता।
1984 से 1991 तक कांग्रस ने यहां तीन चुनावों में लगातार जीत हासिल की। यहां से तीनों बार राम प्रकाश चौधरी ने चुनाव जीता।
1996 के चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सूरजभान ने चौथी बार चुनाव जीता। 1998 के चुनाव में, बहुजन समाजवादी पार्टी ने यहां से बाजी मारी। बहुजन समाजवादी पार्टी की और से अमन कुमार नागरा ने यहां से चुनाव जीता। 1999 में रतन लाल कटारिया ने यहां से बीजेपी के लिए जीत दर्ज की।
इसके बाद 2004 और 2009 में कांग्रेस ने इस सीट पर फिर वापसी की। इस बार हरियाणा में सबसे बड़ा दलित चेहरा कुमारी सैलजा ने जीत दर्ज की। उन्होंने लगातार दो बार यहां से जीत दर्ज की।
2014 में मोदी लहर के चलते बीजेपी की और से रतन लाल कटारिया ने फिर से वापसी। 2019 के चुनाव में, भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रतन लाल कटारिया ने कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी शैलजा को हराकर चुनाव जीता।
अंबाला लोकसभा सीट से दिवंगत सांसद रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दी गई हैं।
अंबाला लोकसभा सीट का राजनेतिक इतिहास एक प्रतिद्वंद्विता का इतिहास रहा है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर बारी-बारी से जीत हासिल की है।
Karnal News: करनाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस दमदार प्रत्याशी खोजने में जुटी, ये भी कर रहे दावेदारी
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।