1. Home
  2. haryana

Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान

Farmers Protest : घंटों मीटिंग में नहीं बन पाई सहमति, दिल्ली कूच का ऐलान
Farmers Protest News : किसानों के साथ बातचीत सिरे नहीं चढ़ी इस कारण किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फरमर प्रोटेस्‍ट कर रहे हैं, जानते हैं ताजा खबर।

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में कल केंद्र और किसानों की दोपहर बाद बैठक शुरू हुई थी जोकि देर रात तक जारी रही। इसमें किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर और अन्य मामले वापस लेने पर तो सहमति बन गई लेकिन अन्य मांगों पर सहमति नहीं बनी जिस कारण किसानों ने आखिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। मालूम रहे कि कल चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान परिसर में आयोजित हुई मीटिंग में केंद्र की तरफ से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल रहे।

इन मांगों पर नहीं बन पाई सहमति

साढ़े 5 घंटे चली बैठक में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई। इसी कारण किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया।

जानिए ये हैं किसानों की मांगें

एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए।
पिछले आंदोलन में मारे गए किसान परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
किसानों पर दर्ज मामले वापस लिए जाएं।
लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।
डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
किसान खेत मजदूरों का कर्जा माफ हो, पेंशन दी जाए।
भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।

Crop purchase On MSP: हरियाणा में इन चार फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।