1. Home
  2. haryana

Haryana Lok Sabha News : हरियाणा में गुरुग्राम और फरीदाबाद सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र

Gurugram and Faridabad are the largest Lok Sabha
Haryana Lok Sabha : गुरुग्राम में करीब 25 लाख मतदाता, मतदाताओं की फाइनल प्रकाशित लिस्ट में जानकारी हुई रिपोर्ट। 

चंडीगढ़। हरियाणा का गुरुग्राम सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। जिले में करीब 25 लाख वोटर्स हैं जो कि किसी अन्य लोकसभा क्षेत्र के वोटर्स से कहीं ज्यादा हैं। भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ ) द्वारा  प्रदेश  के सभी 22 ज़िलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की ताज़ा संख्या को इस वर्ष 1 जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट किया गया, जिसका फाइनल प्रकाशन गत माह  22 जनवरी 2024  को  किया गया है।  

गुरुग्राम में करीब 25 लाख मतदाता

ताजा  मतदाता सूचियों  के अनुसार हरियाणा में अब कुल 1 करोड़ 97 लाख 25 हजार 257  रजिस्टर्ड मतदाता है जबकि गत वर्ष यह संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी। भारतीय चुनाव आयोग से आधिकारिक आंकड़े में सामने आया कि जहाँ तक प्रदेश के 10 लोकसभा हलकों का विषय है, तो इस आधार पर गुड़गांव  लोकसभा क्षेत्र  मतदाताओ की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा हलका है जहाँ  कुल मतदाता 24 लाख 94 हज़ार 44 अर्थात करीब 25 लाख  हैं।

गुड़गांव जिले का नाम वर्ष 2016 में बदलकर  गुरुग्राम कर दिया गया था, परन्तु लोकसभा और विधानसभा हलके के  सन्दर्भ में आज भी इसे गुड़गांव ही कहा जाता है एवं अगली परिसीमन प्रक्रिया के बाद ही इसका नाम बदलकर गुरुग्राम किया जा सकता है. बहरहाल, गुड़गांव लोकसभा हलके में वर्तमान गुरुग्राम जिले के चारों विधानसभा हलके - गुडगाँव, सोहना, बादशाहपुर और पटौदी, रेवाड़ी जिले के अंतर्गत  बावल  और  रेवाड़ी  विधानसभा हलका और मेवात जिले की  तीनों विधानसभा सीटें‌ - नूहं, फिरोजपुर‌ झिरका  और पुनहाना मतदाता शामिल हैं.। ताज़ा  आंकड़ों  अनुसार गुरुग्राम ज़िले के अंतर्गत पड़ने वाले  बादशाहपुर विधानसभा हलके में  4 लाख 62 हजार 765 मतदाता है एवं मतदाताओं की दृष्टि से यह प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा हलका‌ है.

फरीदाबाद दूसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र 

गुड़गांव के बाद मतदाताओ की दृष्टि से प्रदेश का दूसरा  सबसे बड़ा लोकसभा हलका फरीदाबाद है जहाँ  23 लाख 54 हज़ार 666 मतदाता है. फरीदाबाद लोकसभा सीट पर फरीदाबाद जिले के 6 विधानसभा हलके  -- पृथला, फरीदाबाद एन.आई.टी., बड़खल, बल्लभगढ़,फरीदाबाद  और तिगांव एवं पलवल जिले के तीन विधानसभा हलके - हथीन, होडल और पलवल पड़ते हैं। 

फरीदाबाद के बाद  तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा हलका करनाल है जहाँ 20 लाख 73 हज़ार 329 मतदाता है. करनाल लोकसभा सीट में करनाल जिले के पांच विधानसभा हलके -- करनाल, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा और असंध जबकि पानीपत जिले के चार विधानसभा हलके - पानीपत शहरी, पानीपत ग्रामीण, इसराना और समालखा शामिल हैं।  

करनाल तीसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र 

करनाल के बाद मतदाताओ के आधार पर  अम्बाला लोकसभा हलका चौथा सबसे बड़ा है जहाँ 19 लाख 71 हज़ार 584 मतदाता है।  अम्बाला लोकसभा हलके में अम्बाला जिले के चार विधानसभा हलको - अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट, नारायणगढ़ और मुलाना एवं पंचकूला जिले के दो -- कालका और पंचकूला तथा यमुनानगर जिले के जगाधरी, यमुनानगर,साढौरा हलके शामिल है.  अम्बाला के बाद सबसे बड़ा सिरसा लोकसभा हलका है जहाँ 19 लाख 20 हज़ार 742 मतदाता है. इस हलके में सिरसा जिले के पाचों विधानसभा हलके - कालांवाली, डबवाली, रानियां, सिरसा और ऐलनाबाद, फतेहाबाद जिले के तीन -- रतिया, टोहाना और फतेहाबाद और जींद जिले का नरवाना विधानसभा हलका शामिल हैं। 

सिरसा के बाद रोहतक लोकसभा हलका पड़ता है जहाँ 18 लाख 63 हज़ार 973 मतदाता हैं. इस हलके में रोहतक जिले के चारों विधानसभा हलके - महम, गढ़ी सांपला किलोई, रोहतक और कलानौर हलके, झज्जर जिले के चार - बहादुरगढ़, बादली,झज्जर और बेरी हलके एवं रेवाड़ी जिले का कोसली विधानसभा हलका शामिल हैं।  

उसके बाद प्रदेश में कुरुक्षेत्र लोकसभा हलका है जहाँ 17 लाख 75 हज़ार 529 मतदाता हैं. इस हलके में कुरुक्षेत्र जिले के चारों विधानसभा हलके - लाडवा, शाहबाद, थानेसर और पेहोवा एवं कैथल जिले के चारों हलके - गुहला, कलायत, कैथल और पूंडरी a एवं यमुनानगर जिले का रादौर हलका शामिल हैं। उसके बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा हलका है जहाँ 17 लाख 70 हजार 362 मतदाता है. इस हलके में भिवानी जिले के तीन -लोहारु, भिवानी और तोशाम, चरखी दादरी के दो - बाढ़डा और दादरी एवं  महेंद्रगढ़ जिले के चार - अटेली, महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभा हलके शामिल हैं।

उसके बाद हिसार लोकसभा हलका है  जहाँ  17 लाख 63 हज़ार 715 मतदाता है. इस हलके में हिसार जिले के सात लोकसभा हलकों -- आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार और नलवा एवं जींद जिले का उचाना कलां और भिवानी जिले का बवानी खेड़ा विधानसभा हलका शामिल हैं।

सोनीपत में सबसे कम वोटर 

 एक्सपर्ट और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अधिवक्ता हेमंत कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कसबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा हलके में 17 लाख 37 हज़ार 313 है. इस हलके में सोनीपत जिले के चारों विधानसभा हलके --गनौर, राई, खरखौदा, सोनीपत, गोहाना और बरोदा जबकि जींद जिले के तीन- जुलाना, सफीदों और जींद विधानसभा हलका शामिल है।

हेमंत ने  यह भी बताया कि हालांकि  दिसम्बर, 2021 में  देश की संसद द्वारा  निर्वाचन विधि  (संशोधन) कानून, 2021 पारित किया गया था जिसे  29  दिसंबर, 2021 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति की स्वीकृति  प्राप्त हुई थी। हालांकि उक्त कानून को  1 अगस्त, 2022 से लागू किया गया. इसके द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 में अन्य संशोधनों के साथ ही   यह  भी  प्रावधान किया गया है कि हर वर्ष केवल 1 जनवरी को ही नहीं बल्कि  1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को भी 18 वर्ष  की आयु पूरे करने वाले स्थानीय निवासियों  का नाम सम्बंधित क्षेत्र की मतदाता सूचियों में शामिल किया जा सकता है जिससे आगामी तीन माह अर्थात अप्रैल-मई 2024 में निर्धारित 18 वीं लोकसभा आम चुनावों‌ के मतदान  से‌‌ पूर्व  मतदाता संख्या में और बढोत्तरी हो  सकती है। 

Rose Day Shayari for Girlfriend in Hindi: गर्लफ्रेंड के लिए रोज डे शायरी, इन रोमांटिक मैसेज से पहुंचाएं अपने दिल की बात


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।