1. Home
  2. haryana

Haryana BJP candidates list: हरियाणा भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों की सूची की जारी, करनाल से प्रत्याशी होंगे पूर्व सीएम मनोहर लाल

Haryana BJP candidates list: हरियाणा भाजपा लोकसभा उम्मीदवारों की सूची की जारी, करनाल से प्रत्याशी होंगे पूर्व सीएम मनोहर लाल 
Haryana News: भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में हरियाणा से छह सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पूर्व सीएम मनोहर करनाल से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

 नई दिल्ली। Haryana BJP candidates list: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से हरियाणा की दस में से छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भिवानी से धर्मबीर सिंह, करनाल से मनोहर लाल, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंतो कटारिया भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

इनका नाम काटा 

मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल और संजय भाटिया का नाम इस बार कट गया है। सुनीता दुग्गल सिरसा लोकसभा से सांसद हैं। उनकी जगह आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए अशोक तंवर को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं करनाल से संजय भाटिया की जगह पूर्व सीएम मनोहर लाल को उम्मीदवार बनाया गया है। 

12 मार्च को हरियाणा की राजनीति के लिए एक बड़ा दिन रहा। इस दिन भाजपा और जजपा का गठबंधन टूटा और मनोहर लाल ने पूरे मंत्रीमंडल के साथ इस्तीफा दिया था। दोपहर में हरियाणा की पूरी राजनीति बदल गई। नायब सैनी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। इसके बाद बुधवार को पूर्व सीएम मनोहर लाल ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया और अब उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया गया है।

भाजपा हाई कमान ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर दूसरी लिस्ट जारी कर दी। हरियाणा में भी छह लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिन्होंने 13 फरवरी को करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया है, को करनाल लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

यहां से मनोहर लाल के करीबी वर्तमान सांसद संजय भाटिया की टिकट काटते हुए मनोहर लाल को टिकट दी है। इसी तरह से आरक्षित सीट सिरसा सीट से कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले अशोक तंवर को सिटिंग एमपी सुनीता दुग्गल की टिकट काटते हुए मैदान में उतारा है।

अंबाला से बंतो कटारिया

इसके अलावा एक और आरक्षित सीट अंबाला से पूर्व और दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को टिकट दी गई है। वही दिल्ली से सटी गुरुग्राम सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री  और वर्तमान सांसद राव इंद्रजीत सिंह को टिकट दी गई है । इसके अलावा साथ लगती गुरुग्राम सीट से  सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर पर विश्वास जताते हुए उनको फिर से चुनावी रण में उतर गया है।

उपरोक्त के अलावा भिवानी महेंद्रगढ़ सीट से भाजपा हाई कमान ने वर्तमान सांसद धर्मवीर सिंह पर विश्वास जताते हुए उनको एक बार फिर से इसी लोकसभा क्षेत्र से टिकट दी है। इस तरह से जिन 6 लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा हाई कमान ने कैंडिडेट्स के नाम फाइनल किए हैं उनको देखते हुए भाजपा ने दो वर्तमान सांसदों को टिकट नहीं दी। 

आरक्षित सीट सिरसा से पूर्व आईआरएस अधिकारी और सिटिंग सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट नहीं दी हालांकि यह पहले से ही कयास लगाई जा रहे थे कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में वोटर में उनको लेकर काफी नाराजगी थी और भाजपा हाई कमान को भी इस बात का अच्छे से इल्म था।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करीबी और वफादार संजय भाटिया को भी करनाल से टिकट के लिए नकार दिया गया है। यह भी बता दे की अंबाला सीट से पूर्व डीजीपी बीएस संधू भी दावेदारों की कतार में थे लेकिन उनके हाथ में निराशा ही लगी। इसके अलावा एक और आरक्षित सिरसा सीट से वर्तमान आईपीएस और एडीजीपी श्रीकांत यादव और एक और पूर्व आईपीएस को टिकट के नाम पर निराशा हाथ लगी। 

Kala Jatheri News: द्वारका कोर्ट ने काला जठेड़ी के गृह प्रवेश समारोह के लिए कस्टडी पैरोल पर फैसला पलटा


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub