Haryana Traffic Advisory: हरियाणा सरकार ने जारी की नई ट्रैफिक एडवाइजरी, चंडीगढ़ से दिल्ली ऐसे पहुंच सकते हैं आप

चंडीगढ़। Haryana Traffic Advisory : किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान के चलते लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आप निम्न रास्तों का इस्तेमाल करते हुए आसानी से चंडीगढ़ और दिल्ली पहुंच सकते हैं। आपात स्थिति के लिए पुलिस द्वारा नंबर भी जारी किए गए हैं।
दिल्ली जाने के लिए कौन सा रास्ता सेफ है
चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री पंचकूला, बरवाला, दो सदका, बराड़ा, बबैन, लाडवा, पीपली- कुरूक्षेत्र के रास्ते या पंचकूला, बरवाला, यमुनानगर (एनएच-344) , लाडवा, इंद्री, करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे।
चंडीगढ़ जाने के लिए रास्ते
इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए करनाल, इंद्री, लाडवा, यमुनानगर (एनएच-344), बरवाला, पंचकूला होते हुए या करनाल, पीपली, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसडका, बरवाला, पंचकूला होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे।
हिसार व सिरसा से ऐसे पहुंचे चंडीगढ़
हिसार व सिरसा से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री कैथल (152-डी), पेहवा से कुरुक्षेत्र होते हुए बबैन,बराड़ा, दो सदका, बरवाला होते हुए पंचकूला पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार, रेवाड़ी, नारनौल, जींद से आने वाले यात्री कैथल से पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, बबैन, बराड़ा, दोसडका से पंचकूला पहुंच सकते हैं।
आपात स्थिति में यहां कॉल करें
किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112 पर संपर्क करें। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसान संगठनों द्वारा दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पंजाब जाने के लिए एहतियात के तौर पर रेल मार्ग का उपयोग करें।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।