1. Home
  2. haryana
  3. Kurukshetra

Kurukshetra Lok Sabha seat: कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के साथ सोनीपत, हिसार और रोहतक सीट को लेकर भाजपा में अभी संशय

Kurukshetra Lok Sabha seat: ​​​​​​​कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट के साथ सोनीपत, हिसार और रोहतक सीट को लेकर भाजपा में अभी संशय
Kurukshetra news in Hindi: भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान ‘डीडी’ का नाम भी ब्राह्मण कोर्ट से भाजपा गलियारे में सुनने को मिल रहा है। वर्ष 2019 में जयभगवान शर्मा जजपा की टिकट पर कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि रोहतक या सोनीपत में से किसी ब्राह्मण नेता की टिकट कटने की स्थिति में पार्टी डीडी पर दांव खेल सकती है।

कुरुक्षेत्र, Kurukshetra Lok Sabha seat: कुरुक्षेत्र में चुनावी महाभारत से पहले टिकट को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 10 संसदीय सीट में से 6 जगह अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। कुरुक्षेत्र के अलावा सोनीपत, हिसार और रोहतक सीट को लेकर भाजपा में अभी संशय बना हुआ है।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन आप नेता डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतार चुकी है। ऐसे में अब भाजपा यहां से जातीय समीकरण साधने की जुगत में है। एक ओर जहां गुप्ता के मुकाबले वैश्य उम्मीदवार के नाम पर मंथन चल रहा है। साथ ही यहां से कोई सिख चेहरा प्रत्याशी हो सकता है।

इस पर भी विचार चल रहा है। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान ‘डीडी’ का नाम भी ब्राह्मण कोर्ट से भाजपा गलियारे में सुनने को मिल रहा है। वर्ष 2019 में जयभगवान शर्मा जजपा की टिकट पर कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। माना जा रहा है कि रोहतक या सोनीपत में से किसी ब्राह्मण नेता की टिकट कटने की स्थिति में पार्टी डीडी पर दांव खेल सकती है।

लगभग चार दशकों के इतिहास में डीडी शर्मा की सामाजिक और धार्मिक काफी उपलब्धियां है। वे राजनीतिक दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की आम जनता में काफी लोकप्रिय हैं। डीडी शर्मा जहां पूर्व में अपने खेड़ी मारकंडा गांव के सरपंच रह चुके हैं वहीं वे जिला परिषद के सदस्य भी रहे हैं।

उनका बेटा रूबल शर्मा भी गांव का सरपंच रहा। वे व्यापारी होने के साथ कृषक भी हैं। मूल रूप से कैथल जिले के रहने वाले डीडी शर्मा यहां के भगवान परशुराम कॉलेज के चेयरमैन भी रहे हैं। वैसे भी कुरुक्षेत्र की 9 विधानसभा सीटों में कई बार ब्राह्मण नेता विधायक रहे हैं। थानेसर से नरेन्द्र शर्मा, पूंडरी से नरेन्द्र शर्मा, दिनेश कौशिक, कैथल से रोशन लाल तिवारी, जब शाहबाद आरक्षित नहीं था तब शाहबाद से वैद्य कपूर चंद तथा केएल शर्मा विधायक रह चुके हैं।

इसलिए भी कहा जा रहा है कि यहां से ब्राह्मण उम्मीदवार का दावा बनता है। चर्चा में यह भी है कि कुरुक्षेत्र में हमेशा बाहरी उम्मीदवार को चुनाव लड़वाया जाता रहा है लेकिन डीडी शर्मा पर यह भी आरोप नहीं है क्योंकि वे मूल रूप से कैथल के रहने वाले हैं और अब वर्षों में कुरुक्षेत्र में रह रहे हैं।

Sonipat Lok Sabha seat: सोनीपत लोकसभा सीट पर किसको प्रत्‍याशी बनाएं कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दुविधा में


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub