1. Home
  2. haryana
  3. Mahendragarh

Mahendragarh News: सरकार की तरफ से जिले की तीन ब्राह्मण सभाओं को मिला सात-सात लाख का अनुदान

Mahendragarh News: सरकार की तरफ से जिले की तीन ब्राह्मण सभाओं को मिला सात-सात लाख का अनुदान
Latest Mahendragarh Narnaul news: सभा सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का जताया आभार

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़। जिला गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल के प्रधान राकेश महता ऐडवोकेट ने महेंद्रगढ़ जिले की तीन ब्राह्मण सभाओं को सरकार की तरफ से सात-सात लाख की अनुदान राशि का चैक देने पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि मूलचंद शर्मा को हरियाणा सरकार में दुबारा कैबिनेट मंत्री बनाकर भाजपा हाईकमान ने ब्राह्मण समाज का मान सम्मान रखा है।

उन्होंने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने इससे पहले भी अपने मंत्री काल में जिला गौड़ ब्राह्मण सभा को सर्वाधिक अनुदान दिया हुआ है जिसके लिए सभा उनकी आभारी है और वे हमेशा सभा के प्रत्येक कार्यक्रम में आकर समाज का सदैव मार्गदर्शन करते रहते है।

पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा के साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिले में ब्राह्मण सभा के कार्यक्रम सिरकत करते हुए समाज को यह अनुदान राशि देने की घोषणा की थी। जिसके अनुरूप ही सात लाख रुपए जिला गौड़ ब्राह्मण सभा नारनौल, सात लाख रुपए का चैक महेंद्रगढ़ ब्राह्मण सभा व सात लाख का चैक ब्राह्मण सभा सतनाली को प्रदान किया गया है।

इसके लिए महेंद्रगढ़ सभा के प्रधान दिनेश वैध तथा सतनाली सभा की तरफ से रतन लाल मिश्रा ने चेक प्राप्त कर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा व पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर बनवारी लाल शर्मा, रवि दत्त शर्मा, मदन लाल शर्मा, वी डी शर्मा, श्याम सुंदर गोस्वामी, पुरुषोत्तम गौड़, विश्वनाथ मिश्रा, सागर दत्त शर्मा, मनोज गौतम, सूर्यप्रकाश कौशिक सहित समाज के गणमान्य लोगों ने दोनो का आभार प्रकट किया।

महेंद्रगढ़ जिला के नए कलेक्टर रेट पर 15 तक कर सकते हैं दावे व आपत्तियां


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub