1. Home
  2. haryana

हरियाणा में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रहने वाले रहें सावधान

हरियाणा में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में रहने वाले रहें सावधान
आईएमडी के अनुसार आज असंध, करनाल, कैथल, घरौंडा, जींद और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

हरियाणा में मानसून के आने के बाद भी गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल रही है। वही धूप खिलने के साथ ही प्रदेश में गर्मी का अहसास होने लगा है।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई के बीच हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार आज असंध, करनाल, कैथल, घरौंडा, जींद और पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं अंबाला, कैथल, करनाल, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, जींद, हिसार, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर में सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं, फतेहाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और सिरसा जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

हरियाणा के इन जिलों में 45 दिनों में इतनी बारिश

आपको बता दें कि 17 जुलाई की रात से राज्य में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ सकती है।

इसके चलते 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub