1. Home
  2. haryana

Kosli Leopard News : रेवाड़ी के कोसली में तेंदुए को लेकर फैली अफवाह, वन विभाग अलर्ट, जानें आखिर क्या है सच्चाई

Kosli Leopard News : रेवाड़ी के कोसली में तेंदुए को लेकर फैली अफवाह, वन विभाग अलर्ट, जानें आखिर क्या है सच्चाई 
Kosli Leopard News: बाघ के बाद अब रेवाड़ी के कोसली में तेंदुआ दिखने की अफवाह है। टाइगर का अभी तक सुराग नहीं लगा है और अब तेंदुए की खबर ने लोगों को परेशान कर दिया है। 

रेवाड़ी। Kosli Leopard News : तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और कोसली क्षेत्र का बताया जा रहा था। वन विभाग ने इसे अफवाह बताया था। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए को लेकर फिलहाल किसी तरह की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

तेंदुआ दिखता है तो इसकी जानकारी कार्यालय में दी जाए।

तेंदुए को लेकर फैली अफवाह

रेवाड़ी के कोसली में तेंदुए को लेकर फैली अफवाह के बाद वन विभाग भी अलर्ट मोड पर आ चुका है। दूसरी तरफ क्षेत्र के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। लोग खेतों में जाने से काफी डर रहे हैं।  

गांव लिलोढ़ में ग्रामीणों ने दावा किया गया है कि खेत में तेंदुआ देखा गया है जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था। उसके बाद से ही गांव में एकदम से माहौल बदल चुका है।

Rewari Tiger Latest Update : इतने दिन सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर कहाँ रहा, जानें अपडेट न्यूज

लोग खेतों में जाने पर कई बार सोच रहे हैं। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि कोई दूसरा जानवर देख लिया हो। जो भी हो मगर स्थिति इतना तनावपूर्ण बनी हुई है।

बच्चों को घर से दूर खेलने के लिए नहीं भेजा जा रहा है। स्कूल में अगर बच्चे जा भी रहे हैं तो छोड़ने के लिए माता-पिता साथ में जाते हैं।

बाघ के वार से घायल की हालात में सुधार 

बाघ के हमले में घायल हुआ अलवर वन विभाग का होमगार्ड हीरालाल के जख्म भी धीरे-धीरे भर रहे हैं। हीरालाल करीब 70 प्रतिशत तक ठीक हो चुका है। हीरालाल ने बताया कि वह अब ठीक हो चुका है।

जख्म भी उसके धीरे-धीरे भर रहे हैं। साथ ही हीरालाल उन दिनों को याद कर रहा है जब बाघ उसके सामने आया था और हमला किया था। हीरालाल ने बताया कि उसको एक बार लगा कि वह बाघ से नहीं बच पाएगा क्योंकि इतनी करीब से बाघ उसने पहले कभी नहीं देखा था।

उसने भगवान का शुक्रिया किया है कि वह बाघ के हमले के बाद भी बच गया।

एसटी 2303 टाइगर कहाँ है 

बाघ की अब सही लोकेशन क्या है इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। कोई बाघ की लोकेशन राजस्थान के बुढ़ी बावल गांव में बता रहा है तो कोई नारनौल। कुल मिलाकर, बाघ को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। किसान खेतों में जाने से डर रहे हैं। धीरे धीरे जनजीवन समान्य हो रहा था। अब फिर से तनावपूर्ण माहौल पैदा हो रहा है।

बाघ की लोकेशन

रविवार को रेवाड़ी के भटसाना –जड़थल गाँव में टाइगर ने रेसक्यू टीम पर हमला किया था। जिस घटना में एक वनकर्मी घायल हो गया था। यहाँ पर रेसक्यू टीम ने टाइगर को रेसक्यू करने के लिए घेराबंदी कर ली थी। लेकिन टाइगर भाग निकाला।

Rewari Tiger Update News: एसटी 2303 टाइगर को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ाई अफवाह तो खैर नहीं


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।