1. Home
  2. Health

High Blood Pressure: जानिए किन चीजों से बढ़ता है बीपी, चेक करने का सही समय क्या?

High Blood Pressure: जानिए किन चीजों से बढ़ता है बीपी, चेक करने का सही समय क्या? 
Blood pressure control: ब्लड प्रेशर आमतौर पर दोपहर और शाम को कम हो जाता है। चूंकि ब्लड प्रेशर में दिनभर बदलाव होता है, ऐसे में दिन में कम से कम दो बार इसे चेक कर लेना अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप ऐसा समय चुनें, जब आप घर पर हों। रात में सोते समय रक्तचाप आमतौर पर कम होता है। तो चलिए जानेंगे किन चीजों के सेवन से बीपी बढ़ता है औरकब बीपी चेक करना चाहिए।

नई दिल्‍ली। High blood pressure control: क्या आपको हाई ब्लड प्रेशर कि दिक्कत रहती है। यदि हमारी दिन चर्चा ठीक नहीं है, तो यह भी बढ़े हुए ब्लड प्रेशर का एक कारण होता है। वैसे तो ब्लड प्रेशर को हर दिन चेक करना स्वास्थ्य की देखरेख करने का सबसे अच्छा तरीका है। एक सटीक रीडिंग लेने के अच्छे तरीकों में से एक है हर दिन एक ही समय पर बीपी चेक करना। बता दें ब्लड प्रेशर आमतौर पर दोपहर और शाम को कम हो जाता है। रात में सोते समय रक्तचाप आमतौर पर कम होता है। तो चलिए जानेंगे किन चीजों के सेवन से बीपी बढ़ता है औरकब बीपी चेक करना चाहिए।

बीपी कब जांचना चाहिए?

बता दें कि ब्लड प्रेशर दिनभर बदलता रहता है। आमतौर पर जब सुबह आप जागते हैं। ये सबसे कम होगा और दिनभर काम करने के दौरान ये बढ़ा हुआ रहेगा। चूंकि ब्लड प्रेशर में दिनभर बदलाव होता है, ऐसे में दिन में कम से कम दो बार इसे चेक कर लेना अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप ऐसा समय चुनें, जब आप घर पर हों।

Also Read: क्या Diabetes मरीजों के लिए खतरनाक है डेंगू, जानिए कैसे करें बचाव

हाई बीपी के लक्षण

तेज सिर दर्द होना, ज्यादा थकान होना, सांस लेने में परेशानी होना, नाक के खून निकलना, चक्कर आना, धुधला दिखाई देना जैसी समस्या हाई ब्लड प्रेशर होने कारण है। ऐसा होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें। नियमित जांच और संतुलित खान-पान के साथ योग से भी अपने बढ़े हुए बीपी को आप कंट्रोल कर सकते हैं।

Also Read: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ

बीपी बढ़ने का कारण

सही तरह से नींद नहीं आना। नाइट शिफ्ट में काम करना। अधिक वजन या मोटापा। धूम्रपान करना। तनाव होना और नियमित व संतुलित खान-पान नहीं होना। वहीं शुगर होने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

Also Read: Dhanteras 2022: जानिए इस बार धनतेरस पर कौन से बन रहे हैं दो शुभ योग?

बीपी कंट्रोल करने के तरीके

डाक्टरों मुताबिक अगर आपका बीपी बढ़ा है, तो अपने वजन को संतुलित रखें। धूम्रपान नहीं करना चाहिए। पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम और योगा करें। फलों और दही के सेवन से बीपी कंट्रोल में रहता है। समय समय पर प्रोटीन और कैल्शियम का भी सेवन करते रहना चाहिए।

Also Read: Fire Cracker Ban: पटाखों और आतिशबाजी का हमारे प्राचीन शास्त्रों में उल्लेख है अथवा नहीं?


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।