1. Home
  2. Lifestyle

Momos Side Effects: जानिए सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है मोमोज का सेवन

Momos Side Effects: जानिए सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है मोमोज का सेवन?

Momos Health Hazard: इस बात में कोई शक नहीं कि मोमोज एक बेहद टेस्टी फूड है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए वक्त रहते अलर्ट होने की जरूरत है।

Why Momos Is Not Good For Health​: मोमोज आज के समय में युवाओं का सबसे ज्यादा पसंदीदा फास्ट फूड बन गया है। हर हर जगह आपको मोमोज बिकते दिख जाएंगे, और लोग बड़े चाव से खाते भी दिखेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि मोमोज सेहत को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। तो चलिए जानेंगे कैसे मोमोज व्यक्ति के लिए नुकसानदायक हैं।

बनते कैसे हैं मोमोज?

मोमोज मैदे से बनाए जाते है, और मैदे में एजोडीकाबोर्नामाइड, बेंजोइल पेरोक्साइड  जैसे तत्व मिलाए जाते हैं। मोमोज  को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए इसमे एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है। जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है।

दरअसल मोमोज को बनाने के लिए मैदे में जो तत्व मिलाए जाते हैं। वह सेहत के लिए सही नहीं होते है। ये तत्व शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते है। इसके अलावा यह डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देते है।

क्यों घातक है मोमोज?

मोमोज (Momos) के लिए आटा बनाने में रिफाइंड आटे का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है और इसकी हाई स्टार्च सामग्री में फाइबर की कमी होती है और इसका सेवन करने पर रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) में तेजी से वृद्धि होती है।

रिफाइंड आटे के हाइपरग्लाइसेमिक और हाइपरिन्सुलिनमिक प्रभाव रक्त शर्करा के उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं। जो समय के साथ मधुमेह और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को काफी बढ़ा सकते हैं।

रोज डे पर गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड और अपने क्रश को भेजो ये आकर्षक लाइंस कि वे आपको दीवाने बन जाएं

मामले को बदतर बनाने के लिए, मैदा रिफाइनिंग प्रक्रिया के दौरान आहार में फाइबर, विटामिन बी और ई, लोहा, मैग्नीशियम, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की हानि होती है। यह वजन बढ़ाने, मोटापा, उच्च रक्तचाप और कैंसर का खतरा भी बढ़ाता है।

नॉनवेज मोमोज से क्यों ज्यादा है खतरा?

बता दें मोमोज वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह के बनाए जाते हैं। नॉनवेज मोमोज (Momos) को बनाने के लिए चिकन मांस का इस्तेमाल होता है, जिसकी क्वालिटी बहुत अच्छी नहीं होती। खराब चिकन मीट की क्वालिटी की किसी को भी बीमार कर सकती है।

लाल चटनी ज्यादा खतरानाक?

लोग मोमोज (Momos) के साथ-साथ उसकी साथ दी जाने वाली लाल चटनी के भी बहुत दीवाने बेहद दीवाने होते है। जो बहुत ज्यादा तीखी होती है। अत्यधिक तीखा खाने से आप बवासीर या पेट की समस्या के भी शिकार हो सकते है।

इन बीमारियां का रहता है खतरा?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों मुताबिक मोमोज (Momos) में मोनो-सोडियम ग्लूटामेट या एमएसजी होने की सबसे अधिक संभावना है। जो न केवल मोटापे की ओर ले जाता है। बल्कि तंत्रिका संबंधी विकार, पसीना, सीने में दर्द, मतली और धड़कन जैसी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है।

वेज और नॉनवेज मोमोज में ये अंतर?

चूंकि ज्यादातर मोमोज सड़क के किनारे कैफे और भोजनालयों से खाए जाते हैं। इसलिए इस्तेमाल की जाने वाली फिलिंग को आमतौर पर धोया नहीं जाता है। काटा नहीं जाता है या ठीक से इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

जिस कारण यूटीआई, पेट की गुहा के संक्रमण, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, उल्टी और यहां तक कि ऐंठन जैसे कई संक्रमण आपको घेर सकते हैं। वेज मोमोज (Momos) में पत्तागोभी और गाजर जैसी सब्जियां भी अगर न धोई जाएं तो पेट का फ्लू, दस्त आदि हो सकती हैं।

पत्तागोभी को अगर ठीक से न पकाया जाए तो उसमें टेपवर्म के बीजाणु हो सकते हैं जो मस्तिष्क तक पहुंच कर आपके दिमाग को खोखला कर सकते हैं। जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है।

Rose Day Shayari for Girlfriend in Hindi: गर्लफ्रेंड के लिए रोज डे शायरी, इन रोमांटिक मैसेज से पहुंचाएं अपने दिल की बात


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।