1. Home
  2. National
  3. Himachal Pradesh

Himachal Assembly Elections 2022: मिशन हिमाचल रिपीट : भाजपा की रणनीति तैयार, धुरंधर संभालेंगे कमान

Himachal Assembly Elections 2022: मिशन हिमाचल रिपीट : भाजपा की रणनीति तैयार, धुरंधर संभालेंगे कमान
Himachal elections 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव (himachal elections) के लिए  प्रदेश में प्रचार की बागडोर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं तक सभी संभालेंगे। मुख्य चुनाव प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभालेंगे। दूसरी तरफ पार्टी हाईकमान ने राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों के विधायकों और सांसदों की ड्यूटी भी प्रदेश में चुनाव प्रचार में लगा दी है।

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव (himachal elections) का रण तैयार हो चुका है। भाजपा जहां मिशन रिपीट की तैयारी कर रही है वहीं कांग्रेस प्रदेश में पांच साल बाद सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी अपना दावा ठोक दिया है। इस सभी के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मिशन रिपीट के लिए अपनी रणनीति तैयार कर ली है। विधानसभा चुनाव के लिए  प्रदेश में प्रचार की बागडोर प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेताओं तक सभी संभालेंगे। मुख्य चुनाव प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संभालेंगे। दूसरी तरफ पार्टी हाईकमान ने राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों के विधायकों और सांसदों की ड्यूटी भी प्रदेश में चुनाव प्रचार में लगा दी है।

प्रधानमंत्री की 4, नड्डा की 20 रैलियां

प्रदेश के वोटरों  को सांठने के लिए अभी तक प्रधानमंत्री चार बार हिमाचल में रैली कर चुके हैं। इसके  साथ ही वे 28 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक चार बड़ी रैलियां प्रदेश में फिर से करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे रैलियां किस-किस तारीख को होंगी। इसके साथ ही भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में 20 रैलियों से वोटरों का विश्वास मजबूत करने  की कोशिश करेंगे। इन दोनों के अलावा  भी केंद्रीय  नेतृत्व से अमित शाह 4, स्मृति इरानी 5 व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 4 रैलियां करेंगे। कुल मिलाकर भाजपा आने वाले दिनों  में 50  रैलियां करने की तैयारी कर चुकी है।

Also Read: आप की एंट्री से इस बार के चुनावी नतीजों पर हर किसी की निगाह

प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री करेंगे अगुवाई

केंद्रीय नेतृत्व जहां प्रदेश के  मतदाताओं को अपने हक में फैसला सुनाने के लिए प्रभावित करेगा। वहीं प्रदेश भाजपा संगठन भी मतदाताओं का विश्वास हासिल करने  की पुरजोर कोशिश करेगा। केंद्रीय नेतृत्व की अगुवाई प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ-साथ राष्टÑीय अध्यक्ष कर रहे हैं वहीं प्रदेश संगठन मुख्यमंत्री की अगुवाई में अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेगा।  प्रदेश स्तर पर प्रचार का जिम्मा जहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथ में है वहीं उनके भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित पार्टी के दिग्गज नेता भी प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर मोर्चा संभालेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी कांगड़ा में मोर्चा संभालेंगे, चुनाव सह प्रभारी को चंबा और हमीरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय टंडन, बिलासपुर और ऊना में मोर्चा संभालेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 10 दिन में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।

Also Read:  शिमला से चाय वाले संजय सूद को भाजपा का टिकट


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।