1. Home
  2. National
  3. Himachal Pradesh

Himachal news: लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में हिमापात, मनाली-लेह हाईवे बंद, बढ़ी ठंड

Himachal news: लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा में हिमापात, मनाली-लेह हाईवे बंद, बढ़ी ठंड
Fresh Snowfall In Lahol Gathi Manali Leh: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के कई इलाको में सुबह से बारिश भी हो रही है। बर्फबारी होने व बारिश के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे है। कुकुमसेरी के तापमान में भी चार  डिग्री से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

Himachal today news: शिमला। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में जल्द ठंड भी दस्तक दे सकती है। हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज हिमापात हुआ है, जिसके कारण ठंड की संभावना बढ़ी है।   विशेषतौर पर ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में इससे ठंड महसूस होना भी शुरू हो गई है। राज्य के किन्नौर,  लाहौल स्पीति  व चंबा के पांगी में ऊंची चोटियों पर आज बर्फ पड़ी है।  मनाली-लेह हाईवे बुधवार से ही बंद था और आज लाहौल घाटी के बारालाचा टॉप पर तीन इंच से ज्यादा बर्फ पड़ी, जिससे मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 आज दूसरे दिन भी बंद रहा। अटल टनल के नॉर्थ पोल की चोटी पर भी आज हल्का हिमपात हुआ है।
 

शिमला में जारी है बारिश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित राज्य के कई इलाको में सुबह से बारिश भी हो रही है। बर्फबारी होने व बारिश के कारण तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे है। कुकुमसेरी के तापमान में भी चार  डिग्री से भी अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोलन में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज

सोलन में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 24 घंटे के अंदर इस शहर में इतनी बारिश हुई है। वहीं कांगड़ा में 27.5 मिलीमीटर, चंबा में 23 मिलीमीटर, राजधानी शिमला में 31.2 मिलीमीटर, नाहन में 37 मिलीमीटर, श्री रेणुका जी में 43 मिलीमीटर और मनाली में  28 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक राज्य में 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने का भी अनुमान है। कुल्लू के लिए 24 और 25 सितंबर को  बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर को दोपहर बाद कुल्लू के आनी क्षेत्र और 25 को मनाली, आनी व पच्छाद क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट है।


आज किन्नौर के कल्पा व चंबा के किलाड़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 23 सितंबर को भी आनी के लिए दोपहर बाद ऑरेंज अलर्ट जारी है। 25 सितंबर को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश का अनुमान है।

ये भी जानिए : Petrol Rate : खुशखबरी! कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी, डीजल-पेट्रोल के नए रेट जारी


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।