1. Home
  2. National
  3. Himachal Pradesh

Himachal Aaj ka Mausam: 24 अगस्‍त को हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Aaj ka Mausam: 24 अगस्‍त को हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Himachal Todays weather में हम आपको लेटेस्‍ट अपडेट देंगे कि 24 अगस्‍त, 2023 को Himachal ka Mausam कैसा रहेगा। इसके साथ ही पूरे सप्‍ताह मौसम का पूर्वानुमान कैसा रहेगा और अगले सप्‍ताह कैसा रहेगा वेदर इसकी जानकारी भी देंगे।  

Himachal Aaj ka Mausam: हिमाचल में 24 अगस्‍त, 2023 को कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD, Shimla) के अनुसार हिमाचल में बुधवार (23 अगस्‍त, 2023) को बारिश और बिजली कड़कने की जानकारी मिली है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। 

हिमाचल में कल का मौसम

वहीं शुक्रवार को भी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (24 अगस्‍त, 2023) को हिमाचल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।

इसके बाद गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार तक बारिश की संभावना है। वहीं रविवार और सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्‍मीद है। 

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर को रेड अलर्ट के बीच झमाझम बादल बरसे। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक राजधानी में 39 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम बुलेटिन में आज के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की 23-24 को प्रस्तावित परीक्षाएं नहीं होंगी। पच्चीस से परीक्षाएं तय शेड्यूल में जारी रहेंगी। 

अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में बदलाव    

  • आईएमडी शिमला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 19 और न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। 
     
  • ऐसे ही गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्‍यूनतम 16 डिग्री रहेगा।
     
  • शुक्रवार को अधि‍कतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। ऐसे में दिन का तापमान 22 और न्‍यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है।
     
  • शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की उम्‍मीद है। 

अगले सप्‍ताह का मौसम

दूसरी तरफ अगले सप्‍ताह रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान दोनों दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगी की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में आज यहां होगी बारिश

शिमला मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, सोलन, मंडी, हमीरपुर, सिरमौर, उन्ना, कुल्लू, शिमला सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश के कारण प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की आशंका जताई है। साथ ही अगले 10 दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना में बढ़ोतरी हो सकती है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub