1. Home
  2. National

Ram Mandir News: सरयू तट पर होगा 2121 कुडीय श्रीराम महायज्ञ, शामिल होगा रघुवंशी समाज

Ram Mandir News: सरयू तट पर होगा 2121 कुडीय श्रीराम महायज्ञ, शामिल होगा रघुवंशी समाज  
Ram Mandir News: दस से 18 फरवरी तक होगा यज्ञ, श्रीराम के वंशज कहे जाने देश में फैले लगभग 10,000 रघुवंशी अयोध्या आकर डालेंगे आहुति। 

Haryana News Post, (लखनऊ) Ram Mandir News : राम नगरी अयोध्या में राम मंदिर के शुभारंभ व रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को है लेकिन उसके बाद भी अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठानों व कई तरह के उत्सव की धूम रहेगी।

वहां सरयू तट पर 10 से 18 फरवरी तक 2121 कुंडीय महायज्ञ होगा जिसमें श्रीराम के वंशज कहे जाने लगभग 10,000 रघुवंशी अयोध्या पहुंचकर आहुति डालेंगे। मध्य प्रदेश के अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह रघुवंशी ने बताया कि 2121 कुंडीय महायज्ञ में संगठन के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार व हिमाचल प्रदेश में फैले रघुवंशी समाज के लोग शामिल होंगे।

उन्होंने कहा, यज्ञ कराने के लिए बनारस से एक प्रधान आचार्य व 1,000 सहायक आचार्यों को आमंत्रित किया गया है और इसमें देश के संत-महंत व राजनीतिक लोग भी शामिल होंगे। हरिशंकर सिंह रघुवंशी ने कहा कि इसी परिसर में बने टेंट सिटी में सभी लोग निवास करेंगे।

करीब एक महीने  से सरयू तट पर 60 एकड़ भूमि में हवन कुंड व टेंट सिटी बन रही है। गौरतलब है कि अगस्त, 2019 में श्रीराम मंदिर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में यह प्रश्र उभरा कि श्रीराम के वंशज कहां हैं?

उस समय जयपुर राज परिवार की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी समेत कई पक्षों ने श्रीराम के पुत्र कुश व लव तक वंशावली जोड़कर स्वयं के राम के वंशज होने का दावा किया।

यह मामला सार्वजनिक होने पर रघुवंशी समाज से जुड़े मध्य प्रदेश के कनक बिहारी दास ने अयोध्या में श्रीराम के वंशजों को एकजुट कराने के मकसद से 9009 कुंडीय महायज्ञ कराने का ऐलान किया।

मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने उन्हें यज्ञ सम्राट की उपाधि से भी नवाजा था। यह संकल्प देश के सात राज्यों में प्रसारित हुआ तो इसी बीच वह गोलोक सिधार गए। अब इस संकल्प को पूरा करने के लिए उनके शिष्यों ने बीड़ा उठाया है।

Ayodhya Ram Mandir Quotes in English: अयोध्या राम मंदिर की इंग्लिश में भेजें बधाई और कोट्स

2400 किलो घंटा, 25 लाख लागत  

घुंघरु की नगरी एटा के जलेसर में निर्मित 2400 किलो वजनी घंटा मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित यह घंटा नवनिर्मित राममंदिर में लगाया जाएगा।

सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल व प्रशांत मित्तल की ओर से बनवाए गए घंटे की लागत 25 लाख रुपए है। घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्मूनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल है। इसे बनाने में 70 श्रमिक लगे थे। रास्ते में जगह-जगह रथयात्रा पर पुष्पवर्षा की गई, हजारों लोगों ने रास्ते में इसका दर्शन किया।

इंडोनेशिया  के हर घर में रामायण, हर सिटी में होती है रामलीला

इंडोनेशिया  दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या के साथ ही सबसे बड़ा (90 फीसदी) मुस्लिम आबादी वाला देश भी है। इस देश के बारे में कहा जाता है कि यहां हर घर में रामायण भी मिल जाएगी और हर मुस्लिम इसे पढ़ता भी जरूर है।

उसे लगता है कि ये उसकी जड़ों से जुड़ी चीज है। इसी वजह से यहां हर शहर में रामलीला का मंचन जरूर होता है, जिसमें मुस्लिम हिस्सा भी लेते हैं और बड़ी शिद्दत से इसे देखते भी हैं। 8-10वीं सदी तक इंडोनेशिया हिंदू देश था और वहां खूब मंदिर थे। तब भी वहां रामायण पढ़ी जाती थी।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्‍या राम मंदिर से जुड़ी कहानियां, जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा  


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।