1. Home
  2. National

Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा की शाम राम की पैड़ी पर होगा लेजर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी

Ram Mandir News: प्राण प्रतिष्ठा की शाम राम की पैड़ी पर होगा लेजर शो, सांस्क-तिक कार्यक्रम और आतिशबाजी
Ram Mandir Consecration : शाम छह बजे से श्रीराम भारती कला केंद्र की तरफ से रामकथा पार्क में रामलीला होगी। वहीं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में शाम 6.30 बजे से सात बजे तक राम की पैड़ी पर सरयू आरती होगी। सात बजे तक यहीं प्रोजेक्शन शो का आयोजन किया गया है। शाम साढ़े सात से 7.45 तक राम की पैड़ी पर लेजर शो होगा। इसके पश्चात इको फ्रेंडली आतिशबाजी का नजारा प्रस्तुत किया जाएगा।

लखनऊ। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार की शाम सरयू नदी के तट पर लेजर शो और इको फ्रैंडली आतिशबाजी का आयोजन होगा। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गयी है। इन कार्यक्रमों में देश के कई राज्यों की संस्कृतियों से लोगों को रूबरु कराया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा पर रामनगरी में समूचे भारत के दर्शन होंगे। संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इनमें यहां आंध्र प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, मेजबान उत्तर प्रदेश की झलक प्रस्तुत होगी।

22 January Ram Mandir Quotes Shayari Shubhkamnaye: अयोध्या में राम जी का करो स्वागत, सभी को भेजें कोट्स और शुभकामनाएं

वहीं मालिनी अवस्थी- कन्हैया मित्तल सरीखे कलाकार भी सुरमयी सांझ सजाएंगे। राम की पैड़ी पर इको फ्रेंडली आतिशाबाजी व लेजर शो भी होगा। प्राण प्रतिष्ठावाले दिन राम की पैड़ी पर लेजर शो व इको फ्रेंडली आतिशबाजी होगी। कार्यक्रम के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत अनेक आयोजन होंगे।

Ram Mandir Captions for Instagram

रामनगरी में प्राण-प्रतिष्ठा की शाम पद्मश्री मालिनी अवस्थी तथा कन्हैया मित्तल सरीखे कलाकारों से सुरमयी होगी। तुलसी उद्यान पर रात्रि 8 से 9 बजे तक मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा। इसी अवधि में कन्हैया मित्तल रामकथा पार्क में प्रस्तुति देंगे। तुलसी उद्यान में शाम सात से आठ बजे तक उज्जैन के शर्मा बंधु भजनों की सुर गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसी अवधि में राम कथा पार्क नागपुर के वाटेकर सिस्टर्स की प्रस्तुति होगी।

प्रतिदिन की भांति सुबह 10.30 से भजन संध्या स्थल पर देवकीनंदन ठाकुर की श्रीरामकथा होगी। उप्र के विभिन्न अंचलों के लोकनृत्यों के कलाकारों के साथ ही संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों के 200 कलाकारों की तरफ से अयोध्या के 100 चिह्नित स्थलों पर सांस्कृतिक शोभा यात्रा होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों के कलाकार भी हिस्सा लेंगे। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के जाने-माने कलाकार अयोध्या पहुंच चुके हैं और आज से उनकी प्रस्तुतियां शुरु हो गयी हैं।

Subah Ki Ram Ram Good Morning Messages

Ram Mandir wishes Shlok in Sanskrit


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।