1. Home
  2. Rashifal

Astrology: धन संबंधी समस्याओं के लिए धारण कर लें ये रत्न?

Astrology: धन संबंधी समस्याओं के लिए धारण कर लें ये रत्न?
हर व्यक्ति सुख शांति और धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार व्यक्ति को मेहनत के जितना फल नहीं मिलता है। क्योंकि कुंडली में अशुभ ग्रहों के कारण तरक्की में बाधा उत्पन्न हो जाती है।

Haryana News Post : Astrology: हर व्यक्ति सुख शांति और धन कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार व्यक्ति को मेहनत के जितना फल नहीं मिलता है। क्योंकि कुंडली में अशुभ ग्रहों के कारण तरक्की में बाधा उत्पन्न हो जाती है। लेकिन इससे अब आपको डरने के जरूरत नहीं क्योंकि कुछ ऐसे रत्नों के बारे में रत्न शास्त्र में बताया गया है, जो आपका भाग्य जगा सकते हैं। 

टाइगर रत्न

Read Also : IAS सृष्टि देशमुख ने किया ऐसा डांस, देखकर आप भी हो जाओगे बावले

ये रत्न बहुत जल्दी असर दिखाता है। इसे पॉजिटिव प्रभाव दिखाने वाले रत्नों में शामिल किया गया है। कहते हैं कि इसे धारण करते ही व्यक्ति की दृढ़ इच्छाशक्ति में वृद्धि होती है। इतना ही नहीं मुश्किल समय में भी व्यक्ति सही निर्णय ले पाता है। कहते हैं कि इसे धारण करने से व्यक्ति के सभी रुके हुए काम गति पकड़ लेते हैं। ये रत्न मिथुन राशि के जातक धारण कर सकते हैं। वैसे इसे कोई भी राशि के जातक धारण कर सकते हैं।

जेड स्टोन

रत्न शास्त्र में ऐसे बहुत से रत्नों का जिक्र किया गया है। जिन्हें धारण करने से बहुत लाभ होता है। इन्हीं में से एक रत्न है जेड स्टोन। इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति तो मजबूत होती ही है। साथ ही, व्यक्ति की काम के प्रति एकाग्रता बढ़ती है। व्यक्ति की बुद्धि का विकास होता है। ये रत्न पन्ना का उपरत्न है। इसकी मदद से व्यक्ति व्यापार संबंधी फैसले लेने में सफलता पाता है। जेड स्टोन वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग धारण कर सकते हैं।

 

Read Also : IAS Story : जज्बा ऐसा 7 साल बाद भी हार ना मानकर पास की UPSC की परीक्षा, जानें सक्सेस स्टोरी

ग्रीन एवेंच्यूरिन रत्न

रत्न शास्त्र में ग्रीन एवेंच्यूरिन रत्न का जिक्र मिलता है। ये रत्न भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करता है। इस रत्न को व्यापारियों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इसे धारण करते ही व्यक्ति की आय के कई नए रास्ते खुल जाते हैं। तुला राशि के लोगों के लिए ये रत्न विशेष रूप से फलदायी है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।