ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Apple Budget Devices: Apple के सस्ते प्रोडक्ट्स की बौछार! आ रहा iPhone 17e, MacBook

On: November 23, 2025 4:13 PM
Follow Us:
Apple Budget Devices: Apple के सस्ते प्रोडक्ट्स की बौछार! आ रहा iPhone 17e, MacBook
Join WhatsApp Group

Apple Budget Devices: ऐपल आने वाले महीनों में अपने एंट्री-लेवल सेगमेंट को और बड़ा करने की तैयारी में है। कंपनी अगले साल iPhone 16e के सक्सेसर iPhone 17e को लॉन्च करेगी, जो फिलहाल मौजूद सबसे सस्ता iPhone 16e को रिप्लेस करेगा। इसके साथ ही ब्रांड एक नए 12th जनरेशन iPad पर भी काम कर रहा है, जिसे A18 प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा।

कब लॉन्च होंगे ऐपल के सस्ते प्रोडक्ट्स? Apple Budget Devices

MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने नए एंट्री-लेवल iPhone, iPad और MacBook मॉडल्स को अगले साल की शुरुआत में पेश कर सकता है।

iPhone 17e को कंपनी स्प्रिंग 2026 में लॉन्च कर सकती है।

इसी दौरान कंपनी 12th Gen iPad और बजट MacBook भी उतारेगी।

टेक-फैशन की नई जंग: रे-बैन को टक्कर देने मैदान में उतरी गुच्ची, गूगल के साथ की बड़ी डील
टेक-फैशन की नई जंग: रे-बैन को टक्कर देने मैदान में उतरी गुच्ची, गूगल के साथ की बड़ी डील

एंट्री-लेवल MacBook के फीचर

आने वाला सस्ता MacBook, iPhone 16 Pro सीरीज में दिए गए A18 Pro प्रोसेसर से लैस होगा।
इसमें मिल सकते हैं:

13-inch डिस्प्ले

ब्लू, पिंक, सिल्वर और यलो कलर ऑप्शन

रिपोर्ट्स बताती हैं कि Apple इस बजट मैकबुक में पुराने डिजाइन और डिस्प्ले पार्ट्स का इस्तेमाल कर सकता है। इसमें 8GB RAM और सिर्फ एक Type-C पोर्ट दिया जा सकता है।

कितनी हो सकती है कीमत?

इस बजट MacBook की कीमत 699 डॉलर (लगभग ₹62,000) से शुरू होकर 899 डॉलर (लगभग ₹80,000) तक जा सकती है।

प्राइवेसी की टेंशन खत्म! WhatsApp ला रहा है 'After Reading' अपडेट, मैसेज पर होगा आपका पूरा हक
प्राइवेसी की टेंशन खत्म! WhatsApp ला रहा है ‘After Reading’ अपडेट, मैसेज पर होगा आपका पूरा हक

iPhone 17e के स्पेसिफिकेशन

iPhone 17e में Apple का नया A19 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके फ्रंट में

18MP कैमरा

Apple का C1 मॉडम

कंपनी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी, यानी ओवरऑल लुक लगभग वैसा ही रहेगा।

अप्रैजल मीटिंग में बाजी मारने का हुनर, तैयारी ही है आपकी असली ताकत
अप्रैजल मीटिंग में बाजी मारने का हुनर, तैयारी ही है आपकी असली ताकत

12th जनरेशन iPad: क्या होगा खास?

अगला iPad, यानी 12th Gen iPad, A18 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा।

इसमें Apple Intelligence सपोर्ट मिल सकता है।

डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment