Best Tablet Under 50000 India: Best tablet under 50 thousand: Buy this great option in September 2025, don’t miss the opportunity!: नई दिल्ली: आज के जमाने में काम, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए लोग लैपटॉप और टैबलेट के बीच चॉइस करते हैं। लेकिन अगर आपका बजट 50 हजार रुपये है, तो टैबलेट अब ज्यादा बेहतर और स्मार्ट विकल्प बन चुके हैं।
कंपनियां इस रेंज में ऐसे टैबलेट ला रही हैं, जिनमें दमदार प्रोसेसर, बड़ी स्क्रीन और कीबोर्ड सपोर्ट जैसी जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। ऊपर से टैबलेट में अच्छा कैमरा और सेल्फी कैमरा भी मिल जाता है। यहां हम 50 हजार कीमत में बेस्ट चॉइस बता रहे हैं।
वनप्लस पैड 3 Best Tablet Under 50000 India
वनप्लस पैड 3, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है और इसमें 13.2-इंच बड़ी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह Wi-Fi Only वेरिएंट है और पावर के लिए 12,140mAh बैटरी के साथ आता है। कैमरे में 13MP प्राइमरी और 8MP फ्रंट कैमरा है।
भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹47,999 है और फ्लिपकार्ट पर कैशबैक और EMI ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 FE प्लस
सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 FE प्लस अपनी AMOLED डिस्प्ले, S Pen सपोर्ट और ड्यूरेबल डिजाइन के लिए पॉपुलर है। यह टैबलेट स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए शानदार चॉइस है। भारत में इसकी कीमत ₹47,999 से शुरू होती है।
एप्पल 2025 आईपैड (A16)
एप्पल का नया आईपैड (A16 चिप के साथ) फास्ट परफॉर्मेंस और स्मूद iOS एक्सपीरियंस देता है। इसमें बेहतरीन डिस्प्ले और एप्पल पेंसिल सपोर्ट दिया गया है। भारतीय कीमत करीब ₹50,000 से ₹55,000 के बीच मानी जा रही है।
शाओमी पैड 7 (नैनो टेक्सचर डिस्प्ले)
शाओमी पैड 7 में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर, 11.2 इंच 3.2K डिस्प्ले, डॉल्बी विजन एटमॉस और हाइपरOS 2 का सपोर्ट है। इसकी खासियत इसका एंटी-रिफ्लेक्टिव और एंटी-ग्लेयर नैनो टेक्सचर डिस्प्ले है। भारत में इसकी कीमत ₹32,999 है।











