ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Cyber ​​Fraud Helpline: सावधान! फर्जी हेल्पलाइन नंबर से हो रही ठगी, जानें कैसे बचें

On: सितम्बर 28, 2025 8:08 पूर्वाह्न
Follow Us:
Cyber ​​Fraud Helpline: सावधान! फर्जी हेल्पलाइन नंबर से हो रही ठगी, जानें कैसे बचें
Join WhatsApp Group

Cyber ​​Fraud Helpline online scam :  नई दिल्ली | साइबर ठग आजकल नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। एक गलत फोन कॉल आपकी मेहनत की कमाई छीन सकता है। फर्जी टोल-फ्री और हेल्पलाइन नंबरों के जरिए ठग आम लोगों को फंसाकर उनके बैंक खाते और निजी जानकारी चुरा लेते हैं।

हाल ही में कई लोग इन फर्जी नंबरों की चपेट में आए, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने गलत नंबर पर कॉल कर दी या अनजान कॉल का भरोसा कर लिया। अगर आप भी इस ठगी से बचना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि ये फ्रॉड कैसे होता है और इससे बचने के लिए क्या करें।

सैमसंग लाया क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, बिना कान में डाले बजेगा म्यूजिक | samsung-galaxy-buds-on-clip-on-earphone-price-specifications
सैमसंग लाया क्लिप-ऑन डिजाइन वाला Galaxy Buds On, बिना कान में डाले बजेगा म्यूजिक

कैसे काम करते हैं साइबर ठग? Cyber ​​Fraud Helpline

साइबर ठग बहुत शातिर होते हैं। वे फर्जी नंबर को सर्च इंजन में टॉप पर लाने के लिए विज्ञापन खरीदते हैं और ऐसी वेबसाइट बनाते हैं, जो बिल्कुल असली लगती हैं। कुछ ठग कॉलर आईडी बदलकर कॉल को बैंक या सरकारी दफ्तर का दिखाते हैं।

वे दबाव बनाते हैं कि आपका अकाउंट खतरे में है और तुरंत कोई ऐप डाउनलोड करें या पेमेंट करें। ऐसे ऐप्स के जरिए ठग आपके फोन और बैंक खाते तक पहुंच जाते हैं। अगर कोई आपसे ओटीपी, तुरंत पैसे ट्रांसफर करने या गिफ्ट कार्ड, क्रिप्टोकरेंसी, वायर ट्रांसफर की मांग करे, तो समझ जाएं कि ये ठगी का संकेत है। कोई भी असली कंपनी आपसे पैन, आधार या बैंक डिटेल्स नहीं मांगेगी।

वॉट्सऐप लाया टीन अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स, पिन से सुरक्षित रहेंगी बच्चों की सेटिंग्स | whatsapp-teen-accounts-parental-controls-safety-features
वॉट्सऐप लाया टीन अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स, पिन से सुरक्षित रहेंगी बच्चों की सेटिंग्स

ठगी से बचने के लिए क्या करें?

फर्जी नंबरों से बचने के लिए सर्च इंजन से नंबर लेने की गलती न करें। हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, बिल या कार्ड के पीछे लिखे नंबर का इस्तेमाल करें।

अगर कॉल पर शक हो, तो उसे काटकर सीधे बैंक या कंपनी से संपर्क करें। अगर गलती से आपने कोई जानकारी दे दी, तो तुरंत इंटरनेट बंद करें, फोन में मैलवेयर स्कैन करें और बैंक को सूचित करें। अपने पासवर्ड बदलें और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।

क्या फोल्डेबल फोन खत्म कर देंगे छोटे टैबलेट का बाजार? खरीदने से पहले जानें हकीकत | foldable-phone-vs-small-tablet-screen-size-comparison-features
क्या फोल्डेबल फोन खत्म कर देंगे छोटे टैबलेट का बाजार? खरीदने से पहले जानें हकीकत

फोन में स्पैम कॉल फिल्टर का इस्तेमाल करें। CERT-IN जैसी विश्वसनीय साइट्स से अपडेट लेते रहें और फर्जी कॉल या मैसेज मिलने पर sancharsaathi.gov.in पर तुरंत रिपोर्ट करें।

मौलिक गुप्ता

मौलिक गुप्ता एक प्रतिभाशाली और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 8 वर्षों से एंटरटेनमेंट और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर आकर्षक और ताज़ा खबरें लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ बॉलीवुड, टीवी, सेलिब्रिटी अपडेट्स, वायरल ट्रेंड्स और सोशल मीडिया की हलचल को कवर करती हैं, जो पाठकों को मनोरंजन की दुनिया से जोड़े रखती हैं। मौलिक का लेखन शैली जीवंत, रोचक और समयानुकूल है, जो युवा और विविध पाठकों को आकर्षित करता है। वे Haryananewspost.com न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं, जहाँ उनके लेख ट्रेंडिंग विषयों पर गहरी अंतर्दृष्टि और मनोरंजक जानकारी प्रदान करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment